Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन
28-May-2025 07:13 AM
By First Bihar
dgp bihar: बिहार पुलिस अब संगठित अपराध, नशा, शराब और अवैध खनन से अर्जित संपत्तियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए एक्शन मोड में आ गयी है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने अपराधियों की अवैध संपत्ति को जब्त करने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। डीजीपी ने कहा कि अपराधियों का मनोबल तोड़ने और अपराध की जड़ों पर प्रहार करने के लिए उनकी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को जब्त करना आवश्यक है।
प्राथमिकता में आदतन अपराधी और माफिया
इस अभियान के तहत खासतौर पर आदतन अपराधियों और बालू, शराब जैसे अवैध धंधों से जुड़े माफियाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। डीजीपी ने मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में पुलिस मुख्यालय से लेकर IG, DIG, SP और सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय ऐसे अपराधियों की पहचान करें और उनकी संपत्तियों को जब्त करने के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार करें।
कोताही पर होगी सख्त कार्रवाई
बैठक के दौरान कुछ जिलों से प्रस्ताव न आने पर डीजीपी ने संबंधित अधिकारियों को फटकार भी लगाई और निर्देश दिया कि वे तय समय सीमा के भीतर रिपोर्ट समर्पित करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इंटेलिजेंस और डेटा बेस से होगी संपत्ति की पहचान
पुलिस को सबसे पहले NDPS, मद्य निषेध, शस्त्र अधिनियम जैसे मामलों में कई बार चार्जशीटेड अपराधियों की सूची तैयार करनी है। इसके बाद उन अपराधियों की संपत्तियों की पहचान इंटेलिजेंस और डेटा बेस की मदद से की जाएगी और फिर उनका जब्ती प्रस्ताव तैयार होगा।
नए कानून के तहत अब राज्य सरकार करेगी जब्ती
अब तक संपत्तियों की जब्ती CRPC की धारा 102 या फिर UAPA और BMLA के अंतर्गत ईडी के माध्यम से होती थी। लेकिन अब नए आपराधिक कानून, भारतीय न्याय संहिता (BNSS) के तहत राज्य सरकार को ही अपराध से अर्जित संपत्ति जब्त करने का अधिकार मिल गया है। बिहार पुलिस इससे पहले भी नक्सली गतिविधियों और संगठित अपराध से जुड़े माफियाओं की संपत्ति जब्त कर चुकी है और अब यह प्रक्रिया और अधिक सख्ती से लागू की जाएगी।