डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या
01-Mar-2023 04:47 PM
By First Bihar
MUZAFARPUR: बिहार पुलिस की लापरवाही की खबर सामने आई है जहां राज्य के मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के बुधनगर गांव में एक महिला ने पुलिस को घरेलू हिंसा की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची भी लेकिन पुलिस ने महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर वापस चली गई। पुलिस ने ना तो बेहोश महिला को हॉस्पिटल ले गई ना ही किसी एंबुलेंस को बुलाई और ना ही महिला के पति के खिलाफ कोई कार्रवाई की।
दरअसल, पीड़त महिला रामायणी देवी हैं। पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, उसके पति सोनू कुमार उसके साथ मार-पीट करी। पीड़िता को बहुत पीटा साथ ही गला दबा कर उसे मारने की भी कोशिश की महिला ने जैसे-तैसे खुद को बचा कर अपने घर के शौचालय में घुसी जिसके बाद पुलिस को फोन कर के अपने साथ घटित घटना की जानकारी दी। मौके पर आई पुलिस को देख महिला का पति घर छोड़कर भाग गया। वहीं पीड़िता ने आगे बताया कि, पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में छोड़ कर वापस चली गई। ना तो पुलिस उसे अस्पताल ले गई ना ही एंबुलेंस को बुलाई। जब पीड़ित महिला को होश आया तो उसने खुद फोन कर एंबुलेंस को बुलाई और इलाज के लिए सीएचसी गई।
वहीं पीड़िता ने आगे बताया कि, वह बिहार के सुपौल जिले की रहने वाली है, उसकी शादी आठ साल पहले सोनू के साथ हुई थी। सोनू को नशे की लत है, वह नशे करने के लिए उससे पैसे मंगता है पैसे ना मिलने पर उसको पीटता है। पीड़ित महिला छह महीने पहले ही अपने पति के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। लेकिन पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, इस बार भी पुलिस ने किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की उलटा उसे बेहोशी की हालत में छोड़ कर चली गई।