ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस नहीं तो सड़क जाम! रोहतास में फूटा लोगों का गुस्सा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े उपभोक्ताओं ने सिलेंडर रखकर रोका हाईवे बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला विवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात

Home / bihar / दीपक मेहता हत्याकांड : होली के दिन रची गयी साजिश, शूटर ने JDU...

दीपक मेहता हत्याकांड : होली के दिन रची गयी साजिश, शूटर ने JDU नेता के ऑफिस पहुंचकर रेकी भी की थी

30-Mar-2022 07:39 AM

PATNA : दानापुर नगर परिषद के उपसभापति और जेडीयू नेता दीपक मेहता की हत्या के बाद पटना पुलिस मुंह छिपाते फिर रही है. पटना के एसएसपी घटना के 20 घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे. हालांकि उनकी तरफ से एक एसआईटी का गठन जरूर किया गया है. एसआईटी ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है. पुलिस सूत्र बताते हैं कि एक लाइनर को भी हिरासत में लिया गया है. लेकिन दीपक मेहता की हत्या से जुड़ी जो शुरुआती जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सुपारी किलरों के जरिए दीपक को निशाना बनाया. 


दीपक की हत्या की साजिश होली के दिन ही रची जा चुकी थी. शुरुआती तहकीकात में यह बात भी सामने आई है कि लगभग हफ्ते भर पहले एक शूटर दीपक के दफ्तर भी गया था उसने घटना को अंजाम देने के पहले रेकी की थी. दीपक हत्याकांड में जो महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ रहे हैं उसके मुताबिक सोमवार की रात दीपक जब तकियापर स्थित एक पार्टी से लौटे थे शूटर और लाइनर वहीं से उनका पीछा कर रहे थे.


पार्टी में ही दीपक को यह सूचना आई थी कि हाईवा के जरिए बालू पहुंच चुका है. वह पार्टी से नासरीगंज घर के लिए निकले. तकियापर ही शूटर और लाइनर ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया और दीपक जब घर पहुंच कर बालू उतरवाने के लिए मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे, इसी दौरान उन पर एक के बाद एक सात गोलियां दाग दी गई.


सूत्र बताते हैं कि बाइक पर सवार तीन शूटर्स ने अपना चेहरा ढक रखा था. दो शूटर मास्क लगाए हुए थे जबकि एक ने गमछा लपेटा हुआ था जबकि एक स्कूटी पर दो लाइनर वहां मौजूद थे. यह सभी दीघा की तरफ से तकिया पर होते हुए नासरीगंज पहुंचे थे. लाइनर घटना के वक्त दूर खड़ा था. एक शूटर बाइक स्टार्ट कर घटनास्थल से थोड़ी दूर पर बाकी साथियों का इंतजार कर रहा था.


घटना को अंजाम देने के बाद सभी शूटर दीघा की ओर निकल भागे. इस दौरान उन्होंने फायरिंग भी की. दीपक को निशाना बनाने के पहले एक शूटर हफ्ते भर पहले उनके ऑफिस में आया था. पुलिस इन तमाम तार को जोड़ रही है. पुलिस ने लगभग इस इलाके के 40 सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाले है. इसी के आधार पर लगभग आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है.