प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर
03-Jun-2025 07:14 AM
By First Bihar
dclr suspension bihar: बिहार सरकार ने कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में मुजफ्फरपुर के पूर्वी डीसीएलआर संजय कुमार को निलंबित कर दिया है। इससे पहले पश्चिमी डीसीएलआर धीरेंद्र कुमार पर भी ऐसी ही कार्रवाई की गई थी। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को मुजफ्फरपुर पूर्वी के डीसीएलआर संजय कुमार के साथ-साथ बेतिया सदर के डीसीएलआर सादिक अख्तर को भी निलंबित कर दिया।
आधिकारिक आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों पर विभागीय कार्यों के निपटारे में लापरवाही, बार-बार उच्च अधिकारियों द्वारा निर्देश दिए जाने के बावजूद कार्यप्रणाली में सुधार न करने, दाखिल-खारिज और अपील मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने, साथ ही ऑफिसियल लॉगिन की बजाय व्यक्तिगत लॉगिन से सरकारी कार्य निपटाने जैसे गंभीर आरोप हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इनकी लापरवाही को देखते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की थी, जिस पर समीक्षा के बाद निलंबन का फैसला लिया गया।
इस पूरी प्रक्रिया में पाया गया कि दोनों अधिकारियों का व्यवहार बिहार सरकारी सेवक आचार संहिता के नियमों के विरुद्ध है। निलंबन अवधि के दौरान इनका मुख्यालय तिरहुत प्रमंडल आयुक्त कार्यालय, मुजफ्फरपुर निर्धारित किया गया है।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही पश्चिमी डीसीएलआर को निलंबित किया गया था और उनके स्थान पर नए अधिकारी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। निलंबित अधिकारियों पर दाखिल-खारिज से संबंधित अपीलों को लंबे समय तक लंबित रखने, लगान निर्धारण में अनावश्यक देरी करने तथा निजी लॉगिन से कार्यालयीय काम करने जैसे आरोप थे।
जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने पहले ही दोनों अधिकारियों को चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण की मांग की थी, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने और लगातार शिकायतें बढ़ने के बाद अंततः सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन दिनों के भीतर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया।