BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा
11-May-2021 01:22 PM
DARBHANGA: वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर से पूरे देश में कोहराम मचा हुआ है। कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन लगाया है। इस दौरान लोगों से घर में रहने और लॉकडाउन का पालन करने की अपील की जा रही है। लोगों से फिलहाल शादी समारोह का आयोजन नहीं करने की अपील सरकार भी कर रही है। बावजूद इसके लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं।
दरअसल 16 अप्रैल को दरभंगा के मिर्जापुर इलाके में एक शादी समारोह का आयोजन हुआ था। जिसमें शामिल होने वालों में से अब तक 4 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वही कई लोग अब भी बीमार है और अपना इलाज करा रहे हैं।
विपिन बिहारी चौधरी की बेटी की शादी में शामिल हुए संपूर्णानंद चौधरी की शनिवार को एक निजी अस्पताल में कोरोना से मौत हो गयी। एक-एक कर चार रिलेटिव की मौत से वे काफी सदमें में हैं। संपूर्णानंद चौधरी के दाह संस्कार में विपिन बिहारी चौधरी भी गये हुए थे। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में बिटिया की शादी करना हमारे परिवार के लिए काल साबित हुआ। अब तक परिवार के चार लोगों की जान कोरोना ने ले ली है।
उन्होंने बताया कि शादी के चौथे दिन पटना में भतीजे की मौत हो गयी। वही दस दिनों के बाद रविशंकर चौधरी नहीं रहे। चार दिन पहले रविशंकर चौधरी के चाचा जी की भी मौत हो गयी। पंचोभ के रहने वाले ससुर का भी निधन हो गया। विपिन चौधरी ने इस दौरान एम्बुलेंस चालकों की मनमानी की भी बातें कही। उन्होंने कहा कि एम्बुेंस चालक ने श्मशान घाट तक जाने का किराया 3000 रुपये बताया लेकिन वहां पहुंचने के बाद उनसे 9500 रुपया वसूला गया। हद तो यह हुआ कि उन्हें संक्रमित लाश के साथ एम्बुलेंस में बिठा दिया गया। विपिन चौधरी ने लोगों से अपील की है कि वे फिलहाल कोरोना काल में होने वाली शादी को टाल दें।