पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
21-Feb-2026 07:27 PM
By First Bihar
DARBHANGA:दरभंगा में प्रस्तावित एम्स निर्माण को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शोभन एकमी बाईपास सड़क के विस्तारीकरण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। करीब 150 फीट चौड़ी सड़क के विस्तारीकरण की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है.इसी वाइपास के पंचोभ मौजा में एम्स का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
शनिवार को छह सदस्यीय टीम बाईपास क्षेत्र में पहुंची और सड़क किनारे के अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया। टीम में शामिल अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण करते हुए भूमि अधिग्रहण, जमीन सीमांकन (डिमार्केशन) और सड़क की फोटोग्राफी करवाई। अधिकारियों ने यह भी आकलन किया कि प्रस्तावित चौड़ीकरण के लिए कितनी भूमि की आवश्यकता होगी।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही अतिक्रमणकारियों और प्रभावित जमीन मालिकों को नोटिस जारी किया जाएगा। जिनकी जमीन अधिग्रहित होगी, उन्हें नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
बताया जाता है कि शोभन एक्मी बाईपास के पंचोभ मौजों में एम्स निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए सड़क चौड़ीकरण की योजना को प्राथमिकता दी गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पूर्व में इस बाईपास के चौड़ीकरण की घोषणा की थी, जो अब धरातल पर उतरती नजर आ रही है। एम्स निर्माण और सड़क चौड़ीकरण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।