ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / darbhanga-news / Bihar News: बिहार के इस जिले में एयरपोर्ट के लिए जमीन हो गई...

Bihar News: बिहार के इस जिले में एयरपोर्ट के लिए जमीन हो गई फाइनल, जल्द उड़ान भरेंगे विमान

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम ने वीरपुर एयरपोर्ट का निरीक्षण किया है. उड़ान योजना के तहत जल्द ही यहां से हवाई सेवा शुरू हो सकती है.

23-May-2025 05:52 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के सुपौल स्थित वीरपुर हवाई अड्डे के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की एक केंद्रीय टीम ने शुक्रवार को वीरपुर एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। यह हवाई अड्डा उड़ान योजना के तहत चयनित किया गया है और इसके विस्तार की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है।


88 एकड़ भूमि अधिग्रहण

हवाई अड्डे के विस्तार के लिए पूरब दिशा में 88 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। इसके लिए भारत सरकार ने 43 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है। भूमि अधिग्रहण के लिए सर्वेक्षण कार्य भी तेजी से चल रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम ने रनवे, हवाई अड्डे की चौड़ाई, लंबाई और आसपास के क्षेत्र की स्थिति का गहन निरीक्षण किया।


60 सालों का सपना होगा साकार

वीरपुर के निवासियों के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि पिछले 60 वर्षों से हवाई सेवा का सपना देख रहे लोग अब उसे साकार होते देख पा रहे हैं। निरीक्षण के बाद स्थानीय स्तर पर आवश्यक जांच की जा रही है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उड़ान सेवाएं शुरू करने को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।


एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की एक केंद्रीय टीम के सदस्यों के अलावा मौके पर एसडीएम नीरज कुमार, डीसीएलआर अनंत कुमार एवं अन्य स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। एडीएम राशिद कलीम अंसारी ने जानकारी दी कि निरीक्षण के बाद रिपोर्ट तैयार की जा रही है और जल्द ही उड़ान सेवाएं शुरू करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।