ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / darbhanga-news / Road Accident in bihar : मेला देखने जा रहे 4 लोगों को स्कॉर्पियो...

Road Accident in bihar : मेला देखने जा रहे 4 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, एक ही गांव से उठा अर्थी; मातम का माहौल

Road Accident in bihar : बिहार के दरभंगा में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 4 लोगों को रौंद दिया। जिसमें एक नाबालिग सहित दो की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है।

29-Jan-2025 12:54 PM

By First Bihar

Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान है जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला दरभंगा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, दरभंगा जिले के बहेड़ी-सिंघिया मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें दो नाबालिग युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बिरौल थाना क्षेत्र के सर्दी गांव के 18 वर्षीय रमेश सदा और 8 वर्षीय दीपक सदा के रूप में की गई है। यह हादसा जिले के जगन्नाथपुर में हुआ है। जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार रमेश, दीपक और राजा सदा को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 


जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां रमेश को मृत घोषित कर दिया गया। दीपक और राजा सदा को डीएमसीएच रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान दीपक की भी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया और मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय मुखिया कल्पना प्रिया ने घटना की पुष्टि की और मृतकों के परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग की। 


इधर, परिजनों ने बताया कि रमेश सदा अपने गांव के राजा सदा और उसके सगे भाई दीपक सदा के साथ बाइक पर सवार होकर देवकुली धाम मेला देखने जा रहा था। रास्ते में जगन्नाथपुर में मिले गांव के ही कृष्ण कुमार से सड़क किनारे बात करने लगा, इसी दौरान बहेड़ी की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक पर सवार तीन लोगों के साथ सड़क किनारे खड़े कृष्ण कुमार को रौंद दिया। स्थानीय लोग सभी को एक अस्पताल में ले गये, जहां रमेश को मृत घोषित कर दिया। शेष तीन को गंभीर स्थिति में डीएमसीएच रेफर कर दिया। डीएमसीएच में इलाज के दौरान दीपक की भी मौत हो गयी।