सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
15-May-2025 06:52 PM
By First Bihar
DARBHANGA: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को बिहार दौरे पर थे। बिहार में वो करीब 7 घंटे तक रहे उसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गये। सबसे पहले वो दरभंगा गये जहां जिला प्रशासन की परमिशन के बिना NSUI के शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अंबेडकर छात्रावास पहुंच गये। जहां करीब 15 मिनट तक दलित छात्रों को मंच से संबोधित किया।
जबकि उन्हें अंबेडकर छात्रावास में कार्यक्रम की इजाजत जिला प्रशासन ने नहीं दी थी। इसके जगह टाउन हॉल में कार्यक्रम की परमिशन दी गयी थी। इसके बावजूद राहुल गांधी ने अंबेडकर छात्रावास में सभा की। जिसके बाद राहुल गांधी पर 2 अलग-अलग केस दर्ज किया गया। वही 20 नामजद कांग्रेस नेता और 100 अज्ञात के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गयी। बिना अनुमति कार्यक्रम करने के साथ-साथ निषेधाज्ञा तोड़ने का केस मजिस्ट्रेट के बयान पर दरभंगा में दर्ज किया गया।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दरभंगा के लहेरियासराय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। राहुल गांधी सहित 20 नामजद कांग्रेस नेता के अलावे 100 अज्ञात के खिलाफ एक साथ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है। एक केस BNS 163 (पुराना 144) निषेधाज्ञा तोड़ने के कारण मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट खुर्शीद आलम ने दर्ज कराई है। तो दूसरी प्राथमिकी बिना अनुमति अम्बेडकर कल्याण छात्रावास में जबरन कार्यक्रम करने के कारण ज़िला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार ने दर्ज कराई गयी है। दरभंगा सदर के SDPO अमित कुमार और सदर SDM विकास कुमार ने इस बात की पुष्टि की है।