पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
25-Feb-2026 09:44 PM
By First Bihar
DARBHANGA: दरभंगा जिला के कमतौल थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण मामले पुलिस एक्शन में है । इस मामले में फरार आरोपी मोहम्मद सितारे नदाफ समेत पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। अन्य नामजद अभियुक्तों में मो. चमन, मो. अनवर, मो. जमाहिर नदाफ और जमीला खातून शामिल हैं।
न्यायालय के आदेश पर पूर्व में आरोपियों के घर डुगडुगी बजाकर इश्तिहार चस्पा किया गया था और निर्धारित समय सीमा के भीतर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई थी। बावजूद इसके न तो किसी ने गिरफ्तारी दी और न ही आत्मसमर्पण किया।
समय सीमा समाप्त होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी मोहम्मद सितारे नदाफ के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। बुलडोजर और ट्रैक्टर के साथ पहुंची पुलिस टीम ने घर से फर्नीचर, अलमारी, कुर्सी, टेबल, पलंग, दरवाजे-खिड़की समेत अन्य सामान जब्त कर थाना ले गई।
पीड़िता के परिजनों ने इस घटना को लव जिहाद से जोड़ते हुए आरोप लगाया है कि आरोपी पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है तथा नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया। परिवार का यह भी आरोप है कि आरोपी पूर्व में धर्म परिवर्तन कर शादी करने की धमकी देता रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।