ब्रेकिंग न्यूज़

तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज

Home / bihar / Darbhanga Metro News: दरभंगा मेट्रो पर बड़ा अपडेट, कुल 20 स्टेशन बनेंगे, LNMU...

Darbhanga Metro News: दरभंगा मेट्रो पर बड़ा अपडेट, कुल 20 स्टेशन बनेंगे, LNMU से लहेरियासराय तक होगा अंडरग्राउंड निर्माण

Darbhanga Metro News: दरभंगा में मेट्रो रेल निर्माण कार्य में तेजी आने की संभावना दिखने लगी है। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से लहेरियासराय तक अंडरग्राउंड मेट्रो बनाने का सुझाव दिया गया है। पहले चरण में 12.70 किलोमीटर मेट्रो रेल लाइन बनेगी।

21-Apr-2025 10:48 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Darbhanga Metro News: दरभंगा मेट्रो रेल निर्माण के काम में तेजी अब दिखने लगी है। मेट्रो रेल निर्माण कम्पनी और BSRDC के अधिकारियों की बैठक डीएम राजीव रौशन के साथ हुई जिसमें भीड़-भाड़ वाले इलाके में मेट्रो निर्माण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक में अधिकारियों ने तय किया कि ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय से लहेरियासराय तक अंडर ग्राउंड मेट्रो निर्माण किया जाएगा।


पहले चरण में 12.70 किलोमीटर लम्बी मेट्रो लाइन बनेगी। इसमें 12 स्टेशन होंगे। डीएम ने राइट्स के अधिकारियों को यह सुझाव दिया है। बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (BSRDC) और राइट्स लिमिटेड के अधिकारियों ने पहले दरभंगा मेट्रो रेल परियोजना के दोनों रास्तों का निरीक्षण किया था। फिर डीएम के साथ मीटिंग की थी। इस मीटिंग में कई जरूरी बातों पर चर्चा हुई थी। वीआईपी रोड पर बहुत भीड़ और ट्रैफिक जाम रहता है। इसलिए यहां कुछ अलग व्यवस्था करने की बात हुई थी। डीएम राजीव रोशन ने BSRDC और राइट्स के अधिकारियों को सुझाव दिया कि पहले चरण में LNMU से लहेरियासराय तक मेट्रो को जमीन के नीचे बनाया जाए।


पहले कॉरिडोर में 12 स्टेशन होंगे। ये स्टेशन दरभंगा एयरपोर्ट, दिल्ली मोड़ रानीपुर, पीटीसी, LNMU, दरभंगा रेलवे स्टेशन, होलीक्रॉस स्कूल, दोनार चौक, डीएमसीएच, लहेरियासराय, जिला कोर्ट, खाजासराय, पंडासराय और रामनगर आईटीआई में होंगे। वहीं दूसरे कॉरिडोर में कुल 8 मेट्रो स्टेशन बनेंगे। यह लहेरियासराय समाहरणालय से सैदनगर, एकमी घाट, चित्रगुप्त नगर, एफ वन, एफ टू और एम्स निर्माण स्थल सोभन तक होगा। माना जा रहा है कि मेट्रो बनने से शहर में ट्रैफिक की समस्या कम होगी। लोगों को आने-जाने में आसानी होगी। साथ ही यह शहर के विकास के लिए एक बड़ा कदम है।