ब्रेकिंग न्यूज़

Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा

Home / bihar / दरभंगा में दारू पार्टी का वीडियो वायरल, वीआईपी ने नीतीश सरकार पर साधा...

दरभंगा में दारू पार्टी का वीडियो वायरल, वीआईपी ने नीतीश सरकार पर साधा जमकर निशाना

दरभंगा में जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार राय का कथित दारू पार्टी वीडियो वायरल होने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। वीआईपी नेता उमेश सहनी ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी सिर्फ राजनीतिक हथकंडा है।

25-Oct-2025 05:00 PM

By First Bihar

DARBHANGA: दरभंगा में शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुशेश्वरस्थान पूर्वी जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार राय कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं, जिनकी कुर्सी के नीचे शराब और पानी की बोतल रखी हुई है। 


हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता लेकिन वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। लोगों का कहना है कि जब सरकार के नुमाइंदे ही शराबबंदी कानून का मजाक बना रहे हैं, तो आम लोगों से क्या उम्मीद की जा सकती है।


इस बीच, वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और शहरी विधानसभा प्रत्याशी उमेश सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा की सरकार की कुर्सी के पीछे बैठकर जो कॉरपोरेट सरकार चला रहे हैं, वही लोग पूरे बिहार में शराब की खेप पहुंचाकर मालामाल हो रहे हैं। 


इसीलिए पूरे बिहार में शराब मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में शराबबंदी सिर्फ महिलाओं को बहकाने और वोट लेने का एक राजनीतिक हथकंडा है। मैं पीने वाले को दोषी नहीं मानता, सरकार दोषी है। जदयू कार्यकर्ता भी दोषी नहीं हैं, असली जिम्मेदार खुद नीतीश कुमार हैं।  वीडियो के वायरल होने के बाद विपक्ष ने शराबबंदी कानून की प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि इस मामले पर जदयू या प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।