ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / bihar / Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के...

Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड

Bihar News: बिहार बजट में दरभंगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रनवे, सिविल एनक्लेव, लॉजिस्टिक पार्क और कार्गो हब के लिए फंड का प्रावधान किया गया है। रक्सौल एयरपोर्ट के भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी तेज होगी।

04-Feb-2026 07:48 AM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार सरकार ने मंगलवार को पेश किए गए वार्षिक बजट में दरभंगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को जल्द मूर्त रूप देने के लिए आवश्यक राशि का प्रावधान कर दिया है। इससे एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए जरूरी रनवे विस्तार और आधुनिक सिविल एनक्लेव के निर्माण कार्य में तेजी आएगी। इसके साथ ही दरभंगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के समीप लॉजिस्टिक पार्क और कार्गो हब के निर्माण की भी योजना बनाई गई है।


दरभंगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए 89.75 एकड़ भूमि अधिग्रहण को लेकर राज्य सरकार ने 244.60 करोड़ रुपये की राशि जिला प्रशासन को पहले ही भुगतान कर दिया है। वहीं, रनवे विस्तार और भव्य सिविल एनक्लेव के निर्माण के लिए 5.79 करोड़ रुपये की राशि जिला भू-अर्जन अधिकारी को दी जा चुकी है। सरकार की इस पहल से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।


लॉजिस्टिक पार्क और कार्गो हब के निर्माण से मिथिला और उत्तर बिहार के कृषि एवं कृषि आधारित उत्पादों के एयर कार्गो परिवहन में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। इससे न सिर्फ क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति मिलेगी, बल्कि समग्र समृद्धि को भी बढ़ावा मिलेगा। दरभंगा से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत होने पर एक दर्जन से अधिक जिलों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा दरभंगा और आसपास के जिलों के साथ-साथ बिहार से सटे उत्तर बंगाल के लोग भी यहां से सीधे विदेश यात्रा कर सकेंगे।


इसी बजट में रक्सौल हवाई अड्डे के विकास को लेकर भी अहम घोषणा की गई है। सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से रक्सौल में हवाई अड्डा शुरू करने की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। हवाई अड्डे के पास पहले से 153 एकड़ जमीन उपलब्ध है, जबकि अतिरिक्त 139 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। वित्त मंत्री ने बताया कि भूमि अधिग्रहण के लिए 207.70 करोड़ रुपये की राशि जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को भुगतान कर दी गई है, जिससे अब भू-अर्जन की प्रक्रिया और तेज होने की संभावना है।