ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा

Home / bihar / सरकार बनते ही एक्शन में अधिकारी: दरभंगा में अतिक्रमण पर चला बुलडोज़र

सरकार बनते ही एक्शन में अधिकारी: दरभंगा में अतिक्रमण पर चला बुलडोज़र

नई सरकार बनते ही दरभंगा प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। सदर एसडीओ, डीसीएलआर और एसडीपीओ के नेतृत्व में शहर के विभिन्न इलाकों में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। सड़क और सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाए गए और सख्त चेतावनी भी जारी की गई।

24-Nov-2025 07:13 PM

By First Bihar

DARBHANGA: नई सरकार बनते ही दरभंगा जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। सोमवार को शहर में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई शुरू की गई। इस अभियान का नेतृत्व सदर एसडीओ विकास कुमार डीसीएलआर संजीत कुमार और सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से किया।


सोमवार की सुबह से ही प्रशासनिक टीम लहेरियासराय टावर, हाजमा चौक और आसपास के व्यस्त क्षेत्रों में पहुँची, जहाँ लंबे समय से सड़क और सार्वजनिक जगहों पर किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया। दुकानों, ठेलों और अवैध कब्जों को जेसीबी की मदद से हटाया गया। 


एसडीओ विकास कुमार ने मौके से ही कड़ा संदेश देते हुए कहा अतिक्रमण हटाओ, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई। अब सड़क और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो लोग स्वयं से अतिक्रमण नहीं हटाएंगे, उनके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होता है, लोगों को परेशानी होती है और शहर की व्यवस्था प्रभावित होती है। इसलिए अब ऐसी कार्रवाई नियमित रूप से की जाएगी।