ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / दरभंगा एयरपोर्ट को इंटरनेशनल हवाई अड्डा घोषित करने की राज्यसभा में उठी मांग,...

दरभंगा एयरपोर्ट को इंटरनेशनल हवाई अड्डा घोषित करने की राज्यसभा में उठी मांग, JDU सांसद ने सदन में उठाया मामला

Bihar Airport: संसद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की मांग उठी. जेडीयू के राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने राज्यसभा में पूरी मजबूती के साथ इस मांग को रखा है.

11-Feb-2026 04:17 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Airport: संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने की मांग की गई। जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद संजय झा ने राज्यसभा में कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट बिहार में उड़ान योजना का सबसे सफलतम हवाई अड्डा है। पिछले पांच सालों में यहां से 30 लाख यात्री सफर कर चुके हैं।


संजय झा ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि सभी मंत्रालयों के साथ समन्वय स्थापित कर इसे जल्द से जल्द अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिया जाए। उन्होंने सदन में बताया कि बिहार सरकार ने 18 सितंबर 2024 और 26 दिसंबर 2025 को केंद्र के नागरिक उड्डयन मंत्रालय को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा था। इसमें दरभंगा एयरपोर्ट पर वाइड बॉडी विमानों के संचालन हेतु रनवे विस्तार और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट शुरू करने की मांग की गई थी।


वर्तमान में दरभंगा एयरपोर्ट भारतीय सेना के नियंत्रण में है, इसलिए विस्तार के लिए केंद्र सरकार के समन्वय की जरूरत है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने 18 अक्टूबर 2024 को अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप रनवे को 12000 फीट तक विस्तार करने के लिए 90 एकड़ अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता बताई थी।


इसके लिए बिहार सरकार ने 13 नवंबर 2024 को रक्षा मंत्रालय से अनापत्ति पत्र का अनुरोध किया, और रक्षा मंत्रालय ने 9 दिसंबर को सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी। इसके बाद बिहार कैबिनेट ने 10 जनवरी 2025 को अतिरिक्त जमीन अधिग्रहित करने के लिए 245 करोड़ रुपये आवंटित किए। दरभंगा जिला प्रशासन को यह राशि दे दी गई है और भूमि अधिग्रहण का काम अंतिम चरण में है।


संजय झा ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट मिथिला, उत्तर बिहार और नेपाल के लोगों के लिए अहम है। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने से पूरे क्षेत्र को लाभ होगा। इससे क्षेत्रीय उत्पाद, जैसे मखाना, कार्गो सेवा के जरिए देश और दुनिया भर में भेजे जा सकेंगे और मिथिला एवं नेपाल को अंतरराष्ट्रीय संपर्क मिलेगा।


बिहार सरकार ने हालिया बजट में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए रनवे विस्तार और सिविल एन्क्लेव निर्माण हेतु राशि का प्रावधान किया गया है। साथ ही, लॉजिस्टिक पार्क और कार्गो हब बनाने की भी घोषणा की गई है, जिससे मिथिला एवं उत्तर बिहार के कृषि आधारित उत्पादों का हवाई परिवहन बढ़ेगा और क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा।