ब्रेकिंग न्यूज़

प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर

Home / bihar / Danapur Bihta Koilwar Elevated Corridor: पटना को जाम से मिलेगी मुक्ति, दानापुर-बिहटा-कोइलवर एलिवेटेड...

Danapur Bihta Koilwar Elevated Corridor: पटना को जाम से मिलेगी मुक्ति, दानापुर-बिहटा-कोइलवर एलिवेटेड कॉरिडोर का काम हुआ तेज; जानिए.. कब पूरा होगा?

Danapur Bihta Koilwar Elevated Corridor: दानापुर-बिहटा-कोइलवर एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का 45 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। एनएचएआई के अनुसार यह महत्वाकांक्षी परियोजना जून 2027 तक पूरी कर ली जाएगी।

29-Jan-2026 08:06 AM

By FIRST BIHAR

Danapur Bihta Koilwar Elevated Corridor: दानापुर-बिहटा-कोइलवर एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना जून 2027 तक पूरी कर ली जाएगी। अब तक कॉरिडोर का करीब 45 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष 55 प्रतिशत कार्य को तय समयसीमा के भीतर तेजी से पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।


यह जानकारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के परियोजना निदेशक अरबिन्द कुमार ने दी। वे बुधवार को दानापुर स्थित परियोजना स्थल के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। अरबिन्द कुमार ने बताया कि लगभग 25 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड कॉरिडोर पर करीब 1969 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। परियोजना का मुख्य उद्देश्य पटना और पश्चिमी बिहार के बीच यातायात को सुगम, सुरक्षित और समयबद्ध बनाना है।


परियोजना शुरू होने से पहले इस मार्ग पर भारी ट्रैफिक दबाव रहता था और रोजाना लंबे जाम की समस्या आम थी। दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, छात्र, मरीज, व्यापारी और परिवहन से जुड़े लोग घंटों जाम में फंसे रहते थे। एलिवेटेड कॉरिडोर के पूरा होने से इस समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।


परियोजना निदेशक ने बताया कि इस कॉरिडोर से बिहटा एयरपोर्ट को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों और शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंच भी आसान होगी, जिससे पूरे इलाके के विकास को नई गति मिलेगी।


उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। घनी आबादी वाले क्षेत्रों में सीमित जगह के भीतर निर्माण करना, पुराने यातायात को सुचारू बनाए रखना और मौसम की बाधाएं बड़ी चुनौती रहीं। इन सभी को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया गया, ताकि आम लोगों को कम से कम परेशानी हो।


अरबिन्द कुमार ने कहा कि स्थानीय प्रशासन, पुलिस और परियोजना टीम के साथ लगातार समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है। समस्याओं का समय पर समाधान किया जा रहा है और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन हो रहा है। एनएचएआई का दावा है कि तय समय पर परियोजना पूरी कर ली जाएगी, जिससे पटना और पश्चिमी बिहार की यातायात व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी।