ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / bihar / कारोबारी के घर डकैतों ने बोला घावा, मौके पर पहुंचे SSB के जवान...

कारोबारी के घर डकैतों ने बोला घावा, मौके पर पहुंचे SSB के जवान को देखकर नेपाल की तरफ भागे

12-Nov-2020 11:46 AM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI : सीतामढ़ी के नेपाल बॉर्डर पर कपड़ा कारोबारी सह पेट्रोल पम्प संचालक के घर बुधवार की देर रात 12 की संख्या में रहे डकैतों ने घावा बोल दिया. दरवाजा नहीं खुलता देख डकैट ताबतोड़ फायरिंग करने लगे और बम ब्लास्ट कर एक दरवाजा को तोड़ दिया. घर के मुख्य दरवाजे को तोड़ने का प्रयास ही कर रहे थे की वहां एसएसबी के इंस्पेक्टर दल-बल के साथ पहुंच गई, जिसे देख डकैत नेपाल की तरफ भाग गए. 

बताया जा रहा है कि कारोबारी का घर कस्टम कार्यालय परिसर में है. कस्टम अधिकारियों ने भी फायरिंग व अन्य आवाज होने की पुष्टि की है. कस्टमबअधिकारी ने ही एसएसबी को फोन कर मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद एसएसबी के जवान मौके पर पहुंच गए. 

बताया जा रहा है कि कारोबोरी के घर दूसरी बार डकैतो ने हमला बोला है. इस से पहले 5 जुलाई 2015 को भी कारोबारी  महेश महतो के घर भीषण डकैती को अंजाम दिया गया था. इस वक्त  24 लाख सेअधिक की संपत्ती को डकैत अपने साथ ले गए थे.