पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
10-Feb-2020 08:16 AM
PATNA: राजधानी पटना में बढ़ रहे क्राइम को कंट्रोल करने के लिए पटना के SSP उपेंद्र शर्मा एक्शन में हैं. अपराधियों को अरेस्ट करने में बहाना करने वाले थानेदारों पर SSP ने सख्ती बरती है. बैठक करके एसएसपी ने सभी थानेदारों को टास्क दिया है. SSP उपेंद्र शर्मा ने जिले के सभी थानेदारों के लिए टारगेट फिक्स कर दिया है.
अब हर रोज सभी थानेदारों को कम से कम एक बड़े अपराधी को पकड़ना होगा. SSP ने सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि छोटी-मोटी चोरी के जुर्म में या फिर शराब पीने के आरोपी को गिरफ्तार करके खानापूर्ति अब नहीं चलेगी. अब हर रोज हत्या, लूट, रेप, गैंगरेप, डकैती, किडनैपिंग, दंगे जैसे संगीन अपराध में फरार चल रहे कुख्यात अपराधियों को अरेस्ट करके थानेदारों को जेल भेजना होगा.
इसके साथ ही एसएसपी ने थानेदारों को जेल से छूटे अपराधियों पर भी नजर रखने का निर्देश जारी किया है. साथ ही ऐसे अपराधियों के मोबाइल को सर्विलांस पर भी रखने की कड़ी हिदायत दी गई है. एसपी, डीएसपी और थानेदारों के साथ तीन घंटे तक चली बैठक में एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने कहा कि हर थानेदार काम के लिए सेल पर निर्भर ना रहें बल्कि अपना तंत्र मजबूत करें.