ब्रेकिंग न्यूज़

रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम पति को नहीं मिलेगा हक! इन महिलाओं की संपत्ति पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किसे मिलेगा अधिकार Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडी ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्त बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’

Home / bihar / कोरोना की चपेट में आम और खास दोनों, जज और बैंक स्टाफ से...

कोरोना की चपेट में आम और खास दोनों, जज और बैंक स्टाफ से लेकर यूनिवर्सिटी तक फैला संक्रमण

13-Apr-2021 05:19 PM

PATNA : बिहार में हर पल बढ़ते कोरोना वायरस से जुड़ा ताजा अपडेट यह है कि यह महामारी हर आम और खास को अपनी चपेट में लेती दिख रही है. कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ा है. ताजा खबर यह है कि बेगूसराय में 2 जज कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं. बेगूसराय में मंझौल अनुमंडल न्यायालय के एक और व्यवहार न्यायालय के एक जज संक्रमित पाए गए हैं. इसके बाद बेगूसराय व्यवहार न्यायालय में हड़कंप मच गया है. 


पूर्णिया विश्वविद्यालय में भी कोरोना का बड़ा संक्रमण देखने को मिला है. पूर्णिया यूनिवर्सिटी के वीसी के साथ-साथ डिप्टी रजिस्ट्रार और एडमिन सेक्शन के कई कर्मी संक्रमित पाए गए हैं.फाइनांस डिपार्टमेंट में काम करने वाले एक कर्मी के साथ साथ कुल 8 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. 


खगड़िया जिले में बैंक कर्मियों के बीच कोर्णाक आपणा संक्रमण देखने को मिला है यहां एसबीआई के फील्ड ऑफिसर कुर्मी पाए गए हैं जबकि भागलपुर के मायागंज अस्पताल में जमुई के दो कोरोना मरीजों की आज मौत हो गई है. एक महिला और एक पुरुष की मौत मायागंज अस्पताल में हुई है. 


मंगलवार को पटना पहुंचे 6 ट्रेनों से यात्रियों में कुल 51 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. सभी को पाटलिपुत्र अशोक में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है. महाराष्ट्र से आई ट्रेनों में ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं. नए मरीजों में ज्यादातर युवा हैं. 


उधर पटना स्थित रेरा ऑफिस के ओएसडी भी पूर्ण संक्रमित पाए गए हैं. इसके बाद रेरा कार्यालय में हड़कंप मच गया है. 2 दिन के लिए रेरा ऑफिस को बंद कर दिया गया है ताकि सैनिटाइजेशन का काम कराया जा सके.