ब्रेकिंग न्यूज़

प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर

Home / bihar / CORONA UPDATE: बिहार में 24 घंटे में मिले 179 नए केस, पटना फिर...

CORONA UPDATE: बिहार में 24 घंटे में मिले 179 नए केस, पटना फिर टॉप पर

02-Jul-2022 08:44 AM

PATNA: बिहार में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेश में 179 नए केस पाए गये, जिसके बाद अब राज्य में कोरोना के 1000 से भी अधिक मरीज़ हो गये हैं। हैरानी की बात तो ये है कि एक या दो जिलों में नहीं बल्कि शुक्रवार को प्रदेश के 25 जिलों से कोरोना के केस मिले हैं। वहीं पटना एक बार फिर टॉप पर रहा है। 24 घंटे में पटना में 103 नए मरीज़ मिले हैं। शुक्रवार को बिहार स्वास्थ्य विभाग ने जो रिपोर्ट जारी किया है, उसके मुताबिक़ राज्य में कोरोना वायरस के 1029 एक्टिव केस हो गए हैं। 


शुक्रवार को अरवल, गोपालगंज, लखीसराय, नालंदा, नवादा, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, सीवान और वैशाली में एक-एक मरीज मिले हैं. इसके अलावा बांका में 16, बेगूसराय में दो, भागलपुर में नौ, भोजपुर में दो, दरभंगा में छह, ईस्ट चंपारण में दो, गया में चार, जहानाबाद में तीन, खगड़िया में तीन, मधेपुरा में दो, मधुबनी में छह और मुजफ्फरपुर में तीन संक्रमित सामने आए हैं। पटना में 103, सारण में तीन मामले मिले हैं। 


जिस तरह से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है वह बेहद चिंताजनक है। बड़ी मुश्किल से लोग सामान्य जीवन जीने लगे थे, लेकिन एक बार फिर उन्हें डर सताने लगा है। अब लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत भी दी जाने लगी है। आने वाले समय में मास्क और सेनिटाइज़र को फिर से अनिवार्य किया जा सकता है।