ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / bihar / बिहार : कोरोना से SDM की मौत, एक महीने से चल रहा था...

बिहार : कोरोना से SDM की मौत, एक महीने से चल रहा था इलाज

23-May-2021 08:32 AM

NALANDA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार में कमी ज़रूर आई है लेकिन मौत के आंकड़े अभी भी चिंता का विषय बने हुए हैं. इसी क्रम में इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कोरोना से SDM की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने से उनका इलाज पटना एम्स में चल रहा था. शनिवार की रात अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और आज सुबह उनका निधन हो गया. 


बता दें कि नालंदा जिले में कोरोना का कहर जारी है. बिहारशरीफ SDM संजय कुमार की कोरोना से मौत के बाद लोग दहशत में हैं. संजय कुमार के परिजनों ने बताया कि एक महीने पहले उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया था. इलाज के बावजूद उनकी तबीयत में कुछ खास सुधार नहीं था. शनिवार की रात अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उनका निधन हो गया. 


बीते 24 घंटे में 103 मौतें

बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार अब धीमी पड़ गई है. हालांकि इस हफ्ते प्रदेश में मौत का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा. शनिवार को राज्य सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में आज फिर 103 लोगों की मौत हुई. जबकि 1.40 लाख टेस्ट में 4 हजार 375 लोग पॉजिटिव मिले. हालांकि अस्पताल से 8 हजार 676 लोगों को डिस्चार्ज किया गया. एक दूसरी राहत की बात ये है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण से रिकवरी रेट बढ़कर 92 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है. 


शनिवार को राजधानी पटना में सर्वाधिक 725 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई. जबकि शुक्रवार को यहां 981 नए संक्रमित मिले थे. बिहार के 16 जिलों में 100 से ज्यादा नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई. अररिया में 116, बेगूसराय में 197, पूर्वी चंपारण में 122, गया में 190, गोपालगंज में 145, कटिहार में 185, मधुबनी में 119, मुंगेर में 114, मुजफ्फरपुर में 404, नालंदा में 100, पूर्णिया में 155, समस्तीपुर में 216, सीवान में 131, सुपौल में 132, वैशाली में 117 और पश्चिमी चंपारण में 133 पॉजिटिव केसों की पहचान की गई.