ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान

Home / bihar / कोरोना से मरने वालों की संख्या फिर बढ़ी, पटना में 36 समेत बिहार...

कोरोना से मरने वालों की संख्या फिर बढ़ी, पटना में 36 समेत बिहार में 123 की गई जान

25-Apr-2021 06:58 AM

PATNA : कोरोना से मरने वालों की तादाद में हर दिन इजाफा हो रहा है। शनिवार को बिहार में 123 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो गयी। इनमें 36 की मौत पटना में हुई जबकि 85 लोगों की मौत बिहार के अन्य जिलों में हुई। पटना के चार बड़े अस्पतालों में 36 लोगों की जान चली गयी। एनएमसीएच में 21, पटना एम्स में 9, पीएमसीएच में 4 और आईजीआईएमएस में 2 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी। जिलों के दो मरीजों की मौत पटना में इलाज के दौरान हो गयी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने 77 संक्रमितों के इलाज के दौरान मौत की पुष्टि की है।


उत्तर बिहार में कोरोना से 40 की मौत हो गई। सबसे अधिक मुजफ्फरपुर में 16 लोगों की जान चली गई। इनमें 10 लोगों की मौत एसकेएमसीएच में जबकि दो की मौत निजी अस्पतालों में हो गई । चार लोगों की जान होम आइसोलेशन में चली गई। दरभंगा में 13 लोगों की मौत हो गई। इनमें डीएमसीएच में 10, निजी अस्पताल में दो और एक व्यक्ति की मौत होम आइसोलेशन में हो गई। इसके अलावा समस्तीपुर के विभिन्न अस्पतालों में पांच, मधुबनी में एक और बेतिया मेडिकल कॉलेज में पांच लोगों की जान कोरोना संक्रमण से चली गई। मगध, सारण और भोजपुर में 35 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। रोहतास में कुल मिलाकर छह लोगों ने दम तोड़ दिया। सारण और भोजपुर में तीन-तीन के अलावा गोपालगंज में दो तथा नवादा, औरंगाबाद, वैशाली में एक-एक को कोरोना ने लील लिया। 


पूर्वी बिहार में 10 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इनमें से दो भागलपुर के जबकि एक-एक कोरोना मृतक मुंगेर, बांका व मधेपुरा जिले के निवासी थे। बांका व लखीसराय में भी तीन मरीजों की मौत की सूचना है। इनके अलावा जमुई में दो और खगड़िया में एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई।