कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक
23-Apr-2021 04:41 PM
MUZAFFARPUR : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार तेजी से फैलती जा रही है. संक्रमण की चपेट में आकर लोग दम तोड़ रहे हैं. वहीं, मुजफ्फरपुर जिले में भी संक्रमण बड़ी तेजी से फैल रहा है. हालात ऐसे हैं कि कोरोना ने तीन घंटे के अंदर दो भाइयों की जान ले ली. कोरोना संक्रमण ने एक साथ घर के दो चिरागों को बुझा दिया. घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र के छाता बाजार की है.
मिली जानकारी अनुसार छाता बाजार में कार्ड का कारोबार करने वाले दो भाई अरुण कुमार चौधरी और अजय कुमार चौधरी कोरोना संक्रमण का शिकार हुए थे. ऐसे में बीते दिनों दोनों भाइयों का इलाज के लिए शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था. लेकिन मंगलवार की देर रात 11 बजे छोटे भाई अजय की मौत हो गई.
अभी परिवार वाले उसकी मौत पर आंसू बहा ही रहे थे कि देर रात 2 बजे बड़े भाई अरुण की भी मौत हो गई. दो बेटों की एक साथ मौत होने के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग सहम गए. स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों भाइयों को मुजफ्फरपुर के सीढ़ी घाट शमसान पहुंचाया गया, जहां एक साथ दोनों का दाह संस्कार किया गया.
पड़ोस के लोगों ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा दोनों का अलग अलग निजी अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा था. मगर बदहाल व्यवस्था की वजह से दोनों की मौत हो गई. समय पर सुई नहीं लगने की वजह से दोनों ने दम तोड़ दिया.