पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
09-May-2021 07:01 AM
PATNA : कोरोना महामारी के इस दौर में इलाज के लिए सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने तय किया है कि अब अस्पताल में एडमिट होने के लिए कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट होना जरूरी नहीं है। सरकार ने लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुये यह फैसला किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोन मरीजों के अस्पताल में दाखिले से जुड़ी नीति में बदलाव किया है। अस्पताल मे भर्ती के लिए कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट जरूरी नहीं होगी। शनिवार को इस बाबत राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
सरकार ने आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट आने में विलंब और संक्रमित होने के बावजूद रिपोर्ट निगेटिव आने की शिकायतों के चलते यह कदम उठाया है। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि अस्पताल किसी भी मरीज को सेवा देने से इनकार नहीं कर सकेंगे। कोई भी मरीज किसी भी अस्पताल में भर्ती हो सकता है। उसके लिए स्थानीय होना जरूरी नहीं होगा।
केंद्र सरकार को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि कोरोना के इलाज में लोगों को कई तरह की तकनीकी बाधाएं आ रही हैं। इसे देखते हुए अब तो नियमों में बदलाव किया गया है। सरकार को उम्मीद है कि इस बदलाव से लोगों को ज्यादा सहज तरीके से इलाज की सुविधा मिल पाएगी। केंद्र सरकार ने इस मामले में सभी राज्य सरकारों को निर्देश दिया है और राज्य सरकारों को तत्काल इस पर अमल करने के लिए भी कहा है।