ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / bihar / कोरोना मरीजों पर दिखा रेमडेसिविर का साइड इफ़ेक्ट, कंपकंपी और ऑक्सीजन लेवल में...

कोरोना मरीजों पर दिखा रेमडेसिविर का साइड इफ़ेक्ट, कंपकंपी और ऑक्सीजन लेवल में गिरावट

22-May-2021 08:10 AM

PATNA : कोरोना मरीजों के इलाज में जीवन रक्षक माने जाने वाले रेमडेसिविर का अब साइड इफ़ेक्ट दिखने का मामला सामने आया है. पटना के तीन बड़े प्राइवेट अस्पतालों ने प्रमाण के साथ औषधि नियंत्रक को इसकी जानकारी दी है. अस्पतालों की शिकायत पर राज्य औषधि नियंत्रक रवींद्र कुमार सिन्हा ने जांच और कार्रवाई के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमएसआईसीएल) के महाप्रबंधक (क्रय) को पत्र लिखा है. 


आपको बता दें कि बीएमएसआईसीएल ही वह संस्थान है जो राज्य में रेमडिसिविर की आपूर्ति कर रहा है. महाप्रबंधक को लिखे गए पत्र में औषधि नियंत्रक ने कहा है कि श्री साईं हॉस्पिटल ने शिकायत की है कि जाइडस हेल्थ केयर लिमिटेड का 19 वायल इंजेक्शन ( Remdac LQ, Batch no V 100167, Mfg 04/2021, Exp.dt-09/2021) मिला था. जिसे देने के बाद मरीजों में हाइपर सेंसिटिविटी रिएक्शन देखा गया. उनमें कंपकपी हुई और ऑक्सीजन लेवल भी गिर गया. 


इसके अलावा पारस हॉस्पिटल ने भी ऐसी ही शिकायत की है कि 8 मरीजों को यही इंजेक्शन दिया गया. जिसमें मरीजों में हाइपर सेंसिटिविटी रिएक्शन देखने को मिला. फोर्ड हॉस्पिटल ने भी निदेशालय औषधि नियंत्रण को सूचना दी गई है कि मरीज में एडवर्स रिएक्शन देखने को मिला है. औषधि नियंत्रक ने तुरंत जांच और कार्रवाई करने की मांग बीएमएसआईसीएल के जीएम (क्रय) से की है.