ब्रेकिंग न्यूज़

महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान

Home / bihar / कोरोना के खिलाफ सबसे बड़ा अभियान, बिहार में 8 हजार टीमें लगाएंगी वैक्सीन

कोरोना के खिलाफ सबसे बड़ा अभियान, बिहार में 8 हजार टीमें लगाएंगी वैक्सीन

07-Nov-2021 11:17 AM

PATNA : बिहार में आज कोरोना के खिलाफ टीकाकरण का विशेष अभियान शुरू होगा. इस अभियान के तहत बचे हुए लोगों को टीका लगाने पंचायतों में 8246 मोटरसाइकिल टीमें जाएंगी. इस अभियान के लिए 600 चार पहिया मोबाइल टीकाकरण वाहन का भी इस्तेमाल किया जाएगा. 


बिहार सरकार के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने सभी जिलों के डीएम और सिविल सर्जनों को निर्देश दिया कि रविवार को होने वाले कोरोना टीकाकरण विशेष अभियान के तहत कम टीकाकरण वाली पंचायतों में लोगों को टीकाकृत करें. उन्होंने इसके लिए स्थानीय स्तर पर माइक्रो स्तर पर योजना बनाकर टीकाकरण कार्य करने का निर्देश दिया. 


मुख्य सचिव ने राज्य के सभी जिलों के डीएम, सिविल सर्जन और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक की. इसमें उन्होंने कोरोना टीकाकरण के विशेष अभियान को लेकर की गई तैयारियों की सराहना की और टीका से वंचित लोगों को टीकाकृत करने की आवश्यकता जतायी. 


स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि मोटरसाइकिल टीम घर-घर जाकर टीका से वंचितों को टीका देगी. वहीं, 600 चार पहिया कोरोना टीकाकरण वाहन पर रेस्पास टीम तैनात होगी, जो किसी कारण से टीका नहीं लेने वाले लोगों तक जाएगी और उन्हें टीकाकृत करने की सुविधा उपलब्ध कराएगी.