ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / bihar / कोरोना को लेकर बिहार सरकार के आंकड़ों में लगातार गड़बड़ी, बिहार के डिप्टी...

कोरोना को लेकर बिहार सरकार के आंकड़ों में लगातार गड़बड़ी, बिहार के डिप्टी सीएम गलत जानकारी दे रहे हैं या स्वास्थ्य विभाग?

26-Jul-2020 07:40 AM

PATNA : बिहार में कोरोना के हालात को लेकर नीतीश सरकार के दावों में लगातार गड़बडी देखी जा रही है. सरकार के जिम्मेवार पदों पर बैठे नेता परस्पर विरोधी दावे कर रहे हैं. जनता कंफ्यूज है. सवाल ये उठ रहा है कि सरकार आंक़डे छिपा रही है या फिर जिम्मेवार पदों पर बैठे नेता बगैर जानकारी के ही दावे किये जा रहे हैं.

डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य विभाग के आंकडे अलग अलग

बिहार में कोरोना को लेकर सरकारी दावों में ऐसी ही गड़बड़ी शुक्रवार को भी देखने को मिली. बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कोरोना को लेकर ताबड़तोड़ ट्वीट किया. उन्होंने दावा किया कि बिहार में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या यानि रिकवरी रेट लगातार बढ रही है. पहले रिकवरी रेट 51.80 प्रतिशत था जो अब बढ़कर 63 प्रतिशत हो गया है. सुशील मोदी ने दावा किया कि बिहार सरकार के गंभीर प्रयास से ये संभव हुआ है.

news image

बिहार के डिप्टी सीएम ने ये ट्वीट शाम 6 बजकर 51 मिनट पर किये. उसके कुछ देर बाद यानि शाम 7 बजकर 7 मिनट पर बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने स्वास्थ्य विभाग के हवाले से कोरोना का आंकडा जारी किया. सूचना और जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी आंकडे में कहा गया कि बिहार में कोरोना से ठीक होने वाले की संख्या यानि रिकवरी रेट 67.52 प्रतिशत है. इसमें ये भी कहा गया कि ये आंकडा शाम 4 बजे तक का है.

news image

सवाल ये है कि बिहार में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों को लेकर सच कौन बोल रहा है. बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी या स्वास्थ्य विभाग. वैसे सुशील मोदी ने ये भी दावा किया कि बिहार में रिकवरी रेट 51.80 प्रतिशत था, जो बढ़कर 63 प्रतिशत पर पहुंचा है. यानि पहले कोरोना के 100 मरीजों में 51-52 मरीज ठीक हो रहे थे, अब 63 ठीक हो रहे हैं. लेकिन हकीकत तो ये है कि बिहार या पूरे देश में कहीं भी और कभी भी 51.80 प्रतिशत नहीं रहा. पूरे भारत का रिकवरी रेट लगभग 63.54 प्रतिशत है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि जिम्मेवार पदों पर बैठे लोग क्या बगैर जानकारी के ही लोगों के बीच आंकडे पेश कर रहे हैं. इससे लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है.

पहले भी ऐसे मामले आये हैं जब बिहार सरकार के आलाधिकारियों या मंत्री ने एक ही मामले पर अलग-अलग दावे किये हैं.