ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / bihar / कोरोना के बीच पटना में जलजमाव से निपटने की शुरू हो गयी तैयारी,...

कोरोना के बीच पटना में जलजमाव से निपटने की शुरू हो गयी तैयारी, कमिश्नर ने लिया जायजा

03-Apr-2020 05:40 PM

PATNA : अभी पिछली बारिश की ही बात हैं जब राजधानीवासियों को बड़े जलजमाव के संकट का सामना करना पड़ा था। जलजमाव में पटना के कई वीवीआईपी इलाके भी डूब गये थे इस दौरान बिहार सरकार के खासी फजीहत भी हुई थी। पटना के 'जलसंकट' के दोषी बड़े-बड़े अधिकारी नप गये थे लेकिन इस बार प्रशासन ने अभी से  ही जलजमाव से निपटने की कवायद शुरू कर दी है। कोरोना की आपदा के बीच खुद पटना के कमिश्नर ने संप हाउसों का जायजा लेने के बाद निर्देश जारी किए हैं।


पटना प्रमंडल के आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने आज  राजधानी के नाला उड़ाही के कार्यों की समीक्षा की और शहर के मुख्य नालों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि नाला उड़ाही से संबंधित सभी तरह के कार्यों को 15 मई तक पूरा कर लें। इसके साथ ही नगर आयुक्त से जलजमाव से निपटने से संबंधित कार्य योजना बनाने को कहा है। उन्होंने कहा कि शहर में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न  न हो इसकी पूरी कार्ययोजना तैयार कर लें।


संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि जिन नालों तक पहुंच नहीं वहां की स्थितियों का अवलोकन ड्रोन के माध्यम से की जाएगी। इस संबंध में प्रमंडलीय आयुक्त ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि नाले की वास्तविक वस्तुस्थिति क्या है? कहां अवरोध है इसका पता लगाया जाना आवश्यक है।पिछले साल शहर में हुए भारी जलजमाव को देखते हुए समयपूर्व नाला उड़ाही का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। प्रमंडलीय ने कहा कि सभी संप हाउस के मेंटेनेंस का कार्य अभी से ही कर लें। संप हाउस से पानी निकासी में कहां अवरोध है इसका पता लगाएं।


प्रमंडलीय आयुक्त ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि निर्धारित अवधि के अंदर नाला, मैनहोल, कैचपिट आदी की सफाई एवं उड़ाही का कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही नाला उड़ाही के कार्यों की नियमित समीक्षा करते रहने का निर्देश दिया गया है ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही ना हो।नाला उड़ाही के बाद नाले से निकलने वाले गाद एवं कचरे को ससमय हटाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा की नाला उड़ाही के बाद सड़कों पर से कचरा ससमय उठ जाए यह सुनिश्चित कर लें।


प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने मंदिरी नाला, राजीव नगर नाला, कुर्जी नाला और कुर्जी संप हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा, अपर नगर आयुक्त (योजना) देवेंद्र प्रसाद तिवारी, अपर नगर आयुक्त (सफाई) शीला ईरानी, कार्यपालक अभियंता सुधाकर सिंह, नगर प्रबंधक और मुख्य सफाई निरीक्षक समेत पटना नगर निगम के तमाम अधिकारी मौजूद थे।