पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
25-Jul-2020 04:25 PM
PATNA : कोरोना महामारी का सामना कर रहे हैं बिहार को केंद्र सरकार से बड़ी मदद मिली है। केंद्र सरकार ने बिहार को हेल्थ इक्विपमेंट्स की नई खेप मुहैया कराई है जिसमें बी टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर और रेपिड एंटीजन टेस्ट किट शामिल हैं। केंद्र ने बिहार को 1900 ऑक्सीजन सिलेंडर और 10,000 रेपिड एंटीजन टेस्ट किट मुहैया कराया है।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने खुद इसकी जानकारी दी है। मंगल पांडे ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया है। इसके साथ ही बिहार सरकार ने 1.8 लाक रेपिड एंटीजन टेस्ट किट मंगाया है और इन्हें सभी जिलों में भेज भी दिया गया है। अब पीएचसी में कोरोना जांच की सुविधा मिल पाएगी। रेपिड एंटीजन टेस्ट किट के जरिए कोरोना की जांच तेजी के साथ संभव हो पा रही है। बिहार में जांच की संख्या जैसे-जैसे बढ़ेगी वैसे-वैसे संक्रमण के दायरे के बारे में जानकारी मिलेगी। बिहार में कोरोना संक्रमण बेकाबू हालात में है और सरकार के लिए यही परेशानी का सबब है।
बिहार दौरे से लौटी केंद्रीय टीम ने राज्य में हालात पर रिपोर्ट दी थी।
बिहार दौरे से लौटी केंद्रीय टीम ने जो रिपोर्ट केंद्र सरकार को दी है उसमें बिहार के अंदर डेथ रेशियो यानी मृत्युदर बढ़ने की आशंका जताई गई है। केंद्रीय टीम ने माना है कि बिहार में कोरोना जांच की रफ्तार सबसे धीमी है। भारत के अंदर सबसे कम कोरोना टेस्ट बिहार के अंदर हुए हैं जिसकी वजह से यहाँ मृत्यु दर महज 0.69 फ़ीसदी है। अगर टेस्ट की रफ्तार आगे नहीं बढ़ाई गई तो संक्रमण बेहद खतरनाक असर पर फैल सकता है। जांच की धीमी रफ्तार और कोरोना का बहता संक्रमण मृत्यु दर में अचानक से उछाल ला सकता है और यह बात बिहार को भारी पड़ सकती है। केंद्रीय टीम में शामिल केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल, नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के निदेशक डॉ एस के सिंह और एम्स दिल्ली के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ नीरज निश्चल शामिल थे। इन तीनों ने 19 और 20 जुलाई को बिहार में कोरोना संक्रमण के हालात का जायजा लिया था। पटना से लेकर गया तक के कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया था। पटना के एनएमसीएच में जांच की रफ्तार और कोरोना मरीजों के ट्रीटमेंट को लेकर विस्तार से जानकारी ली थी।