ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा

Home / bihar / कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पर इनकम टैक्स की जबरदस्त छापेमारी, दफ्तर के बाहर...

कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पर इनकम टैक्स की जबरदस्त छापेमारी, दफ्तर के बाहर गाड़ी में मिले 8 लाख रूपये

22-Oct-2020 07:31 PM

PATNA : पटना में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय यानि सदाकत आश्रम के बाहर खड़ी एक गाडी से आठ लाख रूपये बरामद होने के बाद सदाकत आश्रम में जबरदस्त छापेमारी की गयी है. भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे इनकम टैक्स के दर्जनों अधिकारियों ने सदाकत आश्रम में दबिश दी है. वहीं कांग्रेस ने इसे दमनकारी कार्यवाही करार देते हुए कहा है कि हार से घबरायी बीजेपी निचले स्तर पर उतर गयी है.


दरअसल इनकम टैक्स विभाग की टीम आज सुबह से ही कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के बाहर मंडरा रही थी. शाम में आयकर विभाग के अधिकारियों ने सदाकत आश्रम के बाहर खड़ी एक गाड़ी पर छापा मारा. उस गाड़ी से आठ लाख रूपये बरामद हुए. इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया. पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि गाड़ी मालिक प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय में गया है.


इसके बाद इनकम टैक्स विभाग के दर्जनों अधिकारियों ने एक साथ कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में छापा मारा. कांग्रेस कार्यालय के दफ्तर के कोने कोने को खंगाला जा रहा था. कांग्रेस कार्यालय में उस वक्त राष्ट्रीय महासचिव और बिहार के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल मौजूद थे. आयकर विभाग के अधिकारियों ने उनसे भी पूछताछ की और एक नोटिस थमाया है.


खबर लिखे जाने तक कांग्रेस कार्यालय में आयकर विभाग के अधिकारियों की छापेमारी चल रही थी. हर कमरे को चेक किया जा रहा था. हमारे संवाददाता ने छापेमारी कर रहे अधिकारियों से बात करने की कोशिश की लेकिन किसी ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया. आयकर विभाग ने कहा है कि छापेमारी खत्म होने के बाद पूरे मामले की जानकारी दी जायेगी.


कांग्रेस बोली-बीजेपी नीचता पर उतर आयी है
उधर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि बिहार में हार तय देखकर बीजेपी नीचता पर उतर आयी है. बीजेपी के एक प्रत्याशी के भाई के घऱ से 22 किलो सोना और डेढ किलो चांदी बरामद हुई. क्या आयकर विभाग ने बीजेपी के दफ्तर में छापा मारा. क्या आयकर विभाग ने बीजेपी प्रत्याशी से पूछताछ की. क्या जेडीयू दफ्तर या जेडीयू नेताओं से पूछताछ हुई जहां से करोड़ो रूपये का लेनदेन किया जा रहा है.


गोहिल ने कहा कि सदाकत आश्रम एक खुली जगह है जहां किसी को भी आने जाने से रोका नहीं जा सकता. वहां अगर बाहर ख़डी किसी गाड़ी से पैसा बरामद होता है तो क्या इसमें कांग्रेस का हाथ है. इनकम टैक्स विभाग सबूत दे कि कांग्रेस के किसी नेता का उस पैसे से कोई वास्ता है.