काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम
02-Dec-2025 07:24 PM
By First Bihar
PATNA: कांग्रेस ने पटना के सदाकत आश्रम में चुनाव में मिली हार की समीक्षा करने के लिए जिलाध्यक्षों की बैठक बुलायी थी। लेकिन इस बैठक में 15 जिलाध्यक्ष शामिल नहीं हुए जिसे लेकर इन सभी को पार्टी की ओर से कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। उनसे बैठक में शामिल नहीं होने का कारण पूछा गया है।
यह बैठक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की अध्यक्षता में हुई थी। जिसमें कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अल्लावरू, शकील अहमद खान सहित कई नेता मौजूद थे। कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों को बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार के कारणों का जानने के लिए पटना बुलाया था। लेकिन इस बैठक में 15 जिलाध्यक्ष शामिल नहीं हुए जिसके बाद पार्टी ने उन सभी नाम से शो कॉज जारी कर दिया।
उनसे यह पूछा गया है कि आखिर क्या मजबूरी थी कि आप इस अहम बैठक में शामिल नहीं हुए। पार्टी कार्यालय सचिव नलिन कुमार ने इन सबकों नोटिस जारी करते हुए बैठक से अनुपस्थित रहने का कारण पूछा है। अब यदि इन लोगों की ओर से ठोस जवाब नहीं मिला तो इनके खिलाफ पार्टी कार्रवाई कर सकती है।
सुपौल के परवेज आलम, जमुई के अनिल कुमार सिंह, बक्सर के मनोज पांडेय, गयाजी के उदय मांझी, लखीसराय के अरविंद कुमार, मुंगेर के इनामुल हक और शेखपुरा के रौशन कुमार, पश्चिमी चंपारण के प्रमोद सिंह पटेल, पूर्वी चंपारण के शशिभूषण राय, अररिया के शाद अहमद, मधुबनी के सुबोध मंडल, कटिहार के सुनील यादव, पटना ग्रामीण-2 के गुरुजीत सिंह, पटना ग्रामीण-1 के राज नारायण गुप्ता को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।