ब्रेकिंग न्यूज़

देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए

Home / bihar / Harsh Gujral bihar controversy: Harsh Gujral ने बिहारियों को बताया बक... ...

Harsh Gujral bihar controversy: Harsh Gujral ने बिहारियों को बताया बक... कॉमेडी शो पर मचा बवाल – Patna Show रद्द करने की उठी मांग!

Harsh Gujral bihar controversy: हर्ष गुजराल की विडियो वायरल के बाद सोशल मीडिया पर भारी विरोध हुआ है, और लोग उनके 7 जून के पटना शो को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

21-May-2025 11:18 AM

By First Bihar

Harsh Gujral bihar controversy: विवादों से घिरे रहने वाले कॉमेडियन हर्ष गुजराल एक बार फिर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला बिहार से जुड़ा है। हाल ही में उन्होंने अपने एक कॉमेडी वीडियो ‘जय हिंद’ में ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी करते हुए बिहार और बिहारियों को लेकर अपमानजनक बातें कही, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भारी विरोध देखने को मिल रहा है। 


वीडियो में गुजराल ने कॉमेडी लहजे में कहा कि ब्लैकआउट से डरा रहे हैं इंडिया को। बिहार में लोग बाहर ब्लैकआउट देखने आ गए। बिहार से बक... कौम नहीं है पूरे देश में नही है . एक लौंडे से पूछा ब्लैकआउट पता है, कहता है- कैचआउट सुना है, ये कौन देता है? मैंने कहा- थर्ड अंपायर।


उनका  बयान वायरल होते ही बिहार के लोगों की नाराजगी फूट पड़ी। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे बिहार की अस्मिता पर हमला बताया और हर्ष गुजराल के आगामी पटना शो को रद्द करने या उसका बहिष्कार करने की मांग की। गौरतलब है कि हर्ष का शो 7 जून को पटना में प्रस्तावित है और टिकट बिक्री जारी है।


हर्ष गुजराल का विवादों से गहरा नाता रहा है। इससे पहले भी उन्होंने एक कॉमेडी वीडियो में “6000 में तो रशियन आ जाती है” जैसा आपत्तिजनक बयान देकर कॉलगर्ल का मज़ाक उड़ाया था। एक बार शो के दौरान महिला दर्शक से बदतमीज़ी के कारण भी उनकी काफी आलोचना हुई थी।


कॉमेडी शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ में रणवीर अलहबदिया और समय रैना जैसे कॉमेडियंस पर अश्लीलता के आरोप लगने पर, हर्ष गुजराल ने भी अपने शो ‘द एस्केप रूम’ के वीडियो डिलीट कर दिए थे। आजकल के कई कंटेंट क्रिएटर्स की तरह, गुजराल भी कॉन्ट्रोवर्सी और अश्लीलता के जरिए व्यूज बटोरने के आरोपों से घिरे हुए हैं। दर्शकों का कहना है कि कॉमेडी के नाम पर किसी राज्य या समुदाय का अपमान करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा| अब देखना होगा कि बिहार के लोगों का अगले कुछ दिनों में क्या रुख रहता है और क्या पटना शो को लेकर कोई आधिकारिक कार्रवाई होती है या नहीं।