पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
08-Aug-2020 06:17 PM
By Priya Ranjan Singh
SUPAUL : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज लगातार तीसरे दिन में बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोसी तटबंध का निरीक्षण किया साथ ही साथ सुपौल से लेकर पूर्णिया तक के इलाके में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुपौल पहुंचकर कोसी तटबंध का जायजा लिया। मुख्यमंत्री वीरपुर पहुंचे जहां उन्होंने पूर्वी कोसी तटबंध का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना से निकले थे उन्होंने सबसे पहले कोसी के इलाके में बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण किया और फिर कोसी तटबंध के स्पर संख्या 10 का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री जन सुपौल पहुंचे तो वहां जिले के तमाम आला अधिकारी और जल संसाधन विभाग के इंजीनियर मौके पर मौजूद थे। मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव दीपक कुमार, प्रधान सचिव चंचल कुमार, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने कोसी तटबंध की सुरक्षा को लेकर इंजीनियरों को कई आवश्यक निर्देश दिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से राहत कैंप में बाढ़ पीड़ितों को दी जा रही मदद की समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर हाल में राहत कैंप के अंदर कोरोना रोकथाम को लेकर तैयारी रखी जाए। मुख्यमंत्री पूर्णिया के चूनापुर हवाई अड्डे पर पहुंचे और वहां भी बाढ़ की स्थिति को लेकर समीक्षा की।