ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / पटना में जल जमाव को लेकर एक्शन में नीतीश सरकार, रडार पर दोषी...

पटना में जल जमाव को लेकर एक्शन में नीतीश सरकार, रडार पर दोषी अधिकारी, पीएमसी के दो इंजीनियरों पर गिरी गाज

14-Oct-2019 08:33 PM

PATNA: राजधानी पटना में जल जमाव को लेकर फजीहत झेल रही नीतीश सरकार एक्शन मोड में है. सीएम की अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान भीषण जल जमाव के दोषी कुल ग्यारह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला लिया गया है. इन अधिकारियों में बुडको के एक इंजीनियर पर गाज गिरी है जबकि  एक चीफ इंजीनियर, दो सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर और 6 एक्जक्यूटिव इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला  लिया गया है. वहीं नगर निगम के 22 कर्मचारियों के खिलाफ भी एक्शन लेने का फैसला लिया गया है. सीएम की नगर विकास विभाग के मंत्री और अधिकारियों के साथ चार घंटे चली इस बैठक में विभाग के कुछ अधिकारियों के खिलाफ भी एक्शन लेने का फैसला लिया गया है. बैठक के बाद जानकारी देते हुए चीफ सेक्रेटरी ने कहा कि राजधानी में जल जमाव के लिए कुछ अधिकारियों को चिह्नित किया गया है और कुछ अधिकारियों को चिह्नित किया जा रहा है और इन सारे दोषी अधिकारियों के खिलाफ सरकार कड़ा एक्शन लेगी.

दीपक कुमार ने बताया कि बैठक के दौरान कुछ शॉर्ट टर्म तो कुछ लॉंग टर्म योजनाएं बनायी गयी हैं. उन्होंने कहा कि बारिश के अगले सीजन से पहले शहर के सारे ड्रेनेज सिस्टम से अतिक्रमण हटाया जाएगा और इस काम को दो महीन के भीतर पूरा किया जाएगा. मुख्य सचिव ने कहा कि राजधानी के नालों की जांच कराई जाएगी कि आखिर उन नालो की कितनी सफाई की गई है और उसकी कितनी सफाई और की जानी है.

दीपक कुमार ने कहा कि शहर में सड़क बनाए जाने केबल बिछाए जाने संबंधित किसी भी काम से पहले काम कराने वाली एजेंसी को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेना होगा तभी इस तरह का काम कराया जा सकेगा. उन्होंने जानकारी दी की राजधानी में जल जमाव को रोकने के लिए 14 जगहों पर नई पंपिंग स्टेशन लगाए जाएंगे साथ ही कुछ पुराने तो कुछ नई जगहों पर भी पंपिंग स्टेशन लगाए जाएंगे. मुख्य सचिव ने जानकारी दी कि राज्य सरकार ने 100 से ज्यादा डी वाटरिंग पंप की खरीदारी करने का भी फैसला लिया है.