बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
05-May-2021 05:36 PM
PATNA : बिहार में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी की ख़बरें लगातार सामने आ रही हैं. साथ ही प्राइवेट एम्बुलेंस वालों की मनमानी की भी बातें सामने आ रही हैं. इन तमाम घटनाओं को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को सीनियर अधिकारियों के साथ हाईलेवल मीटिंग की और उन्होंने कई निर्देश दिए.
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण का फैलाव बढ़ रहा है. कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ऑक्सीजन की जरूरतों का आकलन कर ऑक्सीजन जेनेरेशन कैपिसिटी को बढ़ाने के लिए काम करे. सीएम ने कहा कि एक उच्चस्तरीय समिति बनाकर कार्य करें जिसमें स्वास्थ्य और उद्योग विभाग भी शामिल हो ताकि समन्वय के साथ निर्णय पर तेजी से काम किया जा सके. ऑक्सीजन जेनेरेशन के लिए रिफलिंग प्लांट, बॉटलिंग प्लांट और टैंकर की व्यवस्था के लिए जरुरी कदम उठायें. इसके लिए सरकार राशि उपलब्ध कराएगी.
इस अहम बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सरकारी मेडिकल अस्पतालों में बेडों की संख्या और बढ़ाएं. सभी डॉक्टरों को सकारात्मक रुप से इस बात के लिए प्रेरित करें कि कोरोना संक्रमितों के ट्रीटमेंट में कोई कमी न रह जाये. अनुमंडल स्तर के अस्पतालों में भी स्वास्थ्य सेवाओं पर नजर रखें. मरीजों को दवा और ऑक्सीज हर हाल में मिले. ताकि उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो.
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पता करें कि वैसे कौन से दुकानदार हैं, जो रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी कर रहे हैं. संकट के समय गड़बड़ करने वाले धंधेबाजों पर नजर रखें और उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें. साथ ही मरीजों से मनमाना पैसा वसूलने वाले प्राइवेट एम्बुलेंस वालों पर भी कार्रवाई करें. सीएम ने स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस की संख्या और बढ़ाने का निर्देश दिया.