ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / bihar / CM नीतीश कुमार की वीडियो कॉफ्रेंसिंग, कोरोना पर सभी DM-SP को दिए निर्देश

CM नीतीश कुमार की वीडियो कॉफ्रेंसिंग, कोरोना पर सभी DM-SP को दिए निर्देश

21-Mar-2020 05:34 PM

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। सीएम नीतीश कुमार वीडियो कॉफ्रेंसिंग कर रहे हैं। सीएम कोरोना पर सभी डीएम-एसपी के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े हैं। मुख्य सचिव दीपक कुमार और प्रधान सचिव मौके पर मौजूद हैं।

news image

सीएम नीतीश कुमार कल होने वाली जनता कर्फ्यू के विषय में डीएम-एसपी को निर्देश जारी कर रहे हैं। उन्होनें कोरोना से निपटने के लिए जारी किए गये निर्देशों के अनुपालन की भी जानकारी ली है। सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों को इस मामले में विशेष सतर्कता बतरने का निर्देश दिया है।



इससे पहले सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने राज्यवासियों से अपील करते हुये कहा है कि कोरोना वायरस से पूरी मानव जाति संकट में है। हम सब इस महामारी का डटकर मुकाबला कर रहे हैं। आवश्यक सावधानियां भी बरती जा रही हैं किन्तु इस बीमारी की गंभीरता को देखते हुये प्रत्येक नागरिक का सचेत रहना नितान्त आवश्यक है। इसका सबसे अच्छा उपाय सोशल डिस्टेंसिंग है। पीएम मोदी ने जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। हम बिहारवासियों से अपील करते हैं कि वे 22 मार्च 2020 (रविवार) को सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक अपने घरों में रहकर जनता कर्फ्यू का पालन करें। हम यह भी अपील करते हैं कि जब 9 बजे रात्रि का समय समाप्त हो जाय तब भी यथासंभव घर में ही रहें। हर व्यक्ति की सतर्कता ही कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव का उपाय है। इसका अनुभव हमें आने वाली चुनौतियों के लिए भी तैयार करेगा।