ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत

Home / bihar / CM आवास की सुरक्षा में फिर हुई चूक: 50 से अधिक अभ्यर्थी पहुंचे,...

CM आवास की सुरक्षा में फिर हुई चूक: 50 से अधिक अभ्यर्थी पहुंचे, अधिकारियों में मचा हड़कंप

26-Jun-2023 03:47 PM

By Ganesh Samrat

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश की सुरक्षा में चूक को लेकर जो व्यवस्था CM आवास के क्षेत्र में किया गया था, आज वह पूरी तरह फेल दिखा. आज बड़ी संख्या में पुलिस भर्ती परीक्षा में आवेदन किए छात्र अपनी मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास तक पहुंच गए. सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया. आनन- फानन में  सिक्योरिटी में लगे सुरक्षा कर्मी के द्वारा किसी तरह रोका गया.


बता दें छात्रों का कहना था की वे मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांग को रखने आए थे. भोजपुर से आए छात्र ने कहा की पुलिस की भर्ती होनी है और उसमें उम्र को लेकर रिलैक्सेशन की मांग को लेकर हम लोग यहां आए थे. कोरोना के समय में भर्ती नहीं हुई. हमलोग चाहते है कि जैसे अन्य राज्यों ने किया गया. वैसे ऊपरी आयु को बढ़ा दिया जाए. वही महिला अभ्यर्थी जो मुख्यमंत्री आवास में आई थी उनका कहना था कि महिला के हाइट को लेकर मुख्यमंत्री जी ने जो आश्वाशन दिया था. वही याद दिलाने आए थे उनके हाइट को लेकर रिलैक्सेशन दिया जाय. 


आपको बताते  चले की ये अभ्यर्थी आज बेरोकटोक मुख्यमंत्री आवास तक अपनी मांग को लेकर पहुंच गए. सुरक्षा को लेकर यह बड़ा सवाल है. फिलहाल सचिवालय के डी एस पी मौके पर पहुंच और अभ्यर्थियों को प्रतिबंधित क्षेत्र से बाहर किया है. 


मालूम हो कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री सुबह में मॉर्निंग वॉक को निकले थे. सामने से आ रहे बाइकर्स  सिक्योरिटी क्षेत्र में घुस गया. उसके बाद 1अन्ने मार्ग और सर्कुलर रोड की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी. पुलिस लगातार इस क्षेत्र की निगरानी में लगी हुई है. इसके वाबजूद आज बड़ी संख्या में पुलिस भर्ती परीक्षा में आवेदन किए छात्र अपनी मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास तक पहुंच गए. CM आवास के सिक्योरिटी में लगे सुरक्षा कर्मी ने किसी तरह सभी को रोका गया.