ब्रेकिंग न्यूज़

VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार

Home / bihar / चिराग पासवान से निपटने के लिए नीतीश ने मांझी से फाइनल किया डील...

चिराग पासवान से निपटने के लिए नीतीश ने मांझी से फाइनल किया डील ! JDU के साथ HAM का गठबंधन लगभग तय

14-Aug-2020 07:39 PM

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान से निपटने के लिए नीतीश कुमार ने मांझी तलाश लिया है. सूत्रों के मुताबिक जेडीयू और मांझी की पार्टी हम के बीच गठबंधन लगभग फाइनल हो गया है. अगले कुछ दिनों में इसका औपचारिक एलान हो सकता है.




नीतीश-मांझी के बीच डील हुई
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी से गठबंधन की डील कर ली है. बिहार विधानसभा चुनाव में जीतन राम मांझी जेडीयू के साथ चुनाव लड़ेगे. विधानसभा चुनाव में जेडीयू अपने कोटे की सीट में से जीतन राम मांझी को हिस्सा देंगे. जेडीयू 7 सीट जीतन राम मांझी को देगी. अगले कुछ दिनों में जीतन राम मांझी के जेडीयू के पाले में आने का औपचारिक एलान हो सकता है.


दोनों पार्टियों ने चुप्पी साधी
उधर इस डील पर जेडीयू और हम दोनों ने चुप्पी साध रखी है. जेडीयू का कोई नेता इस मसले पर बोलने को तैयार नहीं है. उधर हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि उन्हें ऐसे किसी डील की जानकारी नहीं है. दानिश रिजवान ने कहा कि फिलहाल हम महागठबंधन में शामिल है.




लंबे अर्से से नीतीश के संपर्क में थे मांझी
वैसे जीतन राम मांझी लंबे अर्से से नीतीश कुमार के संपर्क में थे. महागठबंधन में जीतन राम मांझी का कोई नोटिस लेने वाला नहीं था. मांझी को-ओर्डिनेशन कमेटी बनाने को लेकर अल्टीमेटम पर अल्टीमेटम दिये जा रहे थे. लेकिन उसका कहीं कोई असर नहीं हो रहा था. हालांकि कोरोना संकट शुरू होने से पहले जीतन राम मांझी की नीतीश कुमार से मुलाकात हुई थी. बीच में नीतीश कुमार ने उनसे बात भी की थी. तब से ही ये कयास लगाया जा रहा था मांझी कभी भी पाला बदल सकते हैं.


चिराग से निपटने की तैयारी
हालांकि बिहार की सियासत में जीतन राम मांझी फूंके हुए कारतूस साबित हो चुके हैं. अपनी पार्टी बनाने के बाद हर चुनाव में उनकी बेहद बुरी स्थिति हुई है. लेकिन सियासी जानकारों की मानें तो नीतीश कुमार मांझी के सहारे चिराग पासवान को निपटाने की कवायद में लगे हैं. सूत्रों के मुताबिक नीतीश ने बीजेपी को कहा है कि विधानसभा चुनाव में जेडीयू-बीजेपी के बीच आधी-आधी सीटों का बंटवारा हो. फिर बीजेपी अपने हिस्से से लोक जनशक्ति पार्टी के लिए सीट छोड़े. वे अपने हिस्से से दलित नेता जीतन राम मांझी के लिए सीट छोड़ेगे.