‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी
07-Feb-2026 09:37 PM
By First Bihar
PATNA: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली से पटना लौटने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि कही ना कही कुछ तथ्य सामने आए होंगे। कुछ ऐसे प्रमाण मिले होंगे जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गयी है।
चिराग पासवान ने आगे कहा कि हर किसी को न्याय प्रक्रिया में विश्वास रखना चाहिए। यदि पप्पू यादव को यह लगता है कि वो दोषी नहीं हैं तो यकीनन कोई उनके साथ गलत नहीं कर सकता। सरकार के द्वारा परेशान किये जाने के आरोप पर चिराग पासवान ने कहा कि उनके सहयोगी राजद जैसे दल ही ऐसा करते हैं, यदि आरजेडी सत्ता में रहती हैं।
उन्होंने कहा कि यदि कोई दोषी हैं तो उसे बख्सा नहीं जाएगा और अगर कोई बेगुनाह है तो उसके ऊपर आंच नहीं आएगा। पप्पू यादव का ने कहा है कि बदले की भावना से इस तरह का कदम उठाया जा रहा है। इस पर चिराग पासवान ने कहा कि आप सांसद है और बिना किसी आधार के सांसद के ऊपर कार्रवाई नहीं की जाएगी। यकीकन कही ना कही कुछ ना कुछ जांच एजेंसी को मिला होगा जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गयी है।