ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत

Home / bihar / मुंबई में हेयरकट करा रहे हैं चिराग पासवान, जीजा ने पटना में किया...

मुंबई में हेयरकट करा रहे हैं चिराग पासवान, जीजा ने पटना में किया ऐलान: साले साहब विधानसभा चुनाव लड़ने और बड़ी जिम्मेदारी निभाने को तैयार हैं

मुंबई में हेयरकट करा रहे हैं चिराग पासवान, और पटना में उनके जीजा ने कर दिया बड़ा ऐलान.. चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने को हैं तैयार. सिर्फ चुनाव लड़ने को नहीं बल्कि उससे बड़ी जिम्मेवारी निभाने को भी चिराग पासवान तैयार हैं.

21-Apr-2025 05:16 PM

By First Bihar

PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पिछले तीन-चार दिनों से कहां थे? उनकी पार्टी के कई नेताओं से हमने ये सवाल पूछा लेकिन कोई भी सही जानकारी नहीं दे पाया. बहुत खोजबीन के बाद पता चला कि चिराग पासवान मुंबई में हेयरकट करा रहे थे लेकिन पटना में उनके सांसद जीजा अरूण भारती ने बड़ा ऐलान कर दिया. चिराग पासवान इस दफे बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ने को तैयार हैं. 


अरूण भारती का ऐलान

इस बीच चिराग पासवान के जीजा अरूण भारती आज पटना पहुंचे. पटना में पत्रकारों से बात करते हुए कि चिराग पासवान बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं. अरूण भारती ने कहा कि चिराग पासवान ने अपनी राजनीति की धुरी हमेशा बिहार को बनाया है. अगर पार्टी कहेगी या पार्टी के कार्यकर्ता चाहेंगे कि चिराग पासवान बिहार का विधानसभा चुनाव लड़ें तो वे चुनाव लड़ने को तैयार हैं औऱ मैदान में उतर सकते हैं. 


बिहार में बड़ी जिम्मेवारी निभायेंगे चिराग

अरूण भारती ने कहा कि उनकी ही नहीं बल्कि एलजेपी(रामविलास) के तमाम कार्यकर्ताओं की उम्मीद है कि चिराग पासवान बिहार में बड़ी जिम्मेवारी संभालें. अरूण भारती ने कहा कि वे अपनी पार्टी के सारे कार्यकर्ताओं से मिलते हैं. बिहार के जिस गांव, गली, मोहल्ले में गये हैं वहां के तमाम लोग चाहते हैं कि चिराग पासवान बिहार में आकर बड़ी जिम्मेदारी निभायें. 


चिराग पासवान के जीजा अरूण भारती ने कहा कि वैसे तो बिहार में एलजेपी(आर) एनडीए गठबंधन में है. इस गठबंधन में सर्वसम्मति से तय होगा कि किस नेता को कौन सी जिम्मेवारी निभानी है. लेकिन चिराग पासवान तैयार हैं. अगर पार्टी आदेश करेगी तो चिराग पासवान बड़ी जिम्मेवारी निभाने को तैयार हैं. वे इससे पीछे नहीं हटेंगे. 


उधर मुंबई में हेयरकट ले रहे चिराग

दिलचस्प बात ये है पिछले तीन चार दिनों से चिराग पासवान मुंबई में थे. मुंबई का एक वीडियो भी फर्स्ट बिहार को मिला है, जिसमें वे एक मशहूर हेयर डिजायनर से हेयर कट करा रहे हैं. ये वीडियो दो दिन पहले का है. चिराग पासवान चार दिन पहले बिहार दौरे पर आये थे. उसके बाद वे किसी सार्वजनिक या सरकारी कार्यक्रम में नहीं दिखे. आज शाम उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई जिसमें वे कुछ लोगों से मिल रहे थे।