ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति

Home / bihar / चमकी बुखार से निपटने के लिए SKMCH तैयार, 60 बेड के PICU वार्ड...

चमकी बुखार से निपटने के लिए SKMCH तैयार, 60 बेड के PICU वार्ड का होगा उद्घाटन

05-May-2020 09:07 AM

MUZAFAFRPUR : एसकेएमसीएच में बच्चों के लिए जानलेवा बनी चमकी बुखार से निपटने के लिए बेहतरीन इलाज की सुविधा उपलब्ध करवा दी गयी है। एईएस से  होनेवाली बच्चों की मौत की रोकथाम के  लिए एसकेएससीएच में 60 बेड का पीआईसीयू वार्ड बनकर तैयार हो गया है।


2 करोड 96 लाख की लागत से बने पीआईसीयू का उद्घाटन 6 या सात मई को होगा। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने इसकी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि 62 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन अत्याधुनिक पीआईसीयू वार्ड भी इस महीने के अंत तक चालू हो जाएगा।


बता दें कि 10 जुलाई 2019  को बिहार कैबिनेट की बैठक में इस फैसले को मंजूरी दी गयी थी। प्रधान सचिव ने बताया कि मामले की जानकारी देते हुए एसकेएमसीएच के सुप्रीटेंडेंट डॉ सुनील शाही को व्यवस्था पूरी कर लेने का निर्देश दिया है। वर्तमान में दो मंजिल तक के भवनों में तैयार वार्ड में बच्चों  को भर्ती करके इलाज शुरू की जाएगी। एक छत ने नीचे सारे इलाज की व्यवस्था की जा रही है।


गौरतलब है कि उत्तर बिहार में पिछले दस वर्षों से चमकी बुखार एक रहस्मय बीमारी बन चुकी है। बीमारी का पता लगाने के लिए केन्द्र और राज्य सरकार लंबे समय से प्रयासरत है। आरएमआरआई पुणे, पटना, दिल्ली, अटलांटिका एनआईवी पुणे की टीम बीमारी पर शोध कर रही है। वर्ष 2019 में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री  और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने एसकेएमसीएच पहुंच कर बीमारी के बारे में जानकारी ली थी। इसके बाद एसकेएमसीएच में अलग से बच्चों के लिए अत्याधुनिक पीआईसीयू  वार्ड बनाने की घोषणा सीएम ने की थी। पिछले वर्ष एसकेएमसीएच में 482 बच्चे बीमार होकर पहुंचे थे। इलाज के दौरान 140 बच्चों की मौत हो गयी थी।