ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / बिना हेलमेट जब युवक का कटा चालान तो युवक ने शरीर पर छिड़क...

बिना हेलमेट जब युवक का कटा चालान तो युवक ने शरीर पर छिड़क लिया पेट्रोल , पुलिस ने लिया हिरासत में

11-Oct-2019 05:20 PM

By tahsin

PURNIA: पूर्णिया में एक युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा देख पुलिस भी सकते में आ गई. मामला शहर के आरएन शाह चौक के पास का है जहां बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवक को जब पुलिस ने रोका और उसका चालान काटना चाहा तो युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया और खुद को आग लगाने की कोशिश की. युवक के इस कदम को देख वहां मौजूद लोग और पुलिस भी हक्का-बक्का रह गई. सड़क के बीचो बीच यह हाई वोल्टेज ड्रामा काफी देर तक चलता रहा. बाद में जब वहां मौजूद लोगों ने उस युवक की हाथ से माचिस छीना तब जाकर मामला शांत हो सका.

हंगामा कर रहे युवक ने सड़क पर ही चिल्ला चिल्कर प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए और जमकर आरोप लगाए. युवक के मुताबिक उसके पास हेलमेट नहीं था. जांच के दौरान जब पुलिस वाले ने उसे रोका तो उसने पुलिस वाले से गुहार लगायी और अपनी गलती के लिए कई बार माफी भी मांगी, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने उसकी एक भी बात नहीं सुनी. पुलिस वाले को बातों को अनसुना करता   देख युवक ने खुद के शरीर पर पेट्रोल छिड़क लिया.

इस मामले पर ट्रैफिक प्रभारी राजेश कुमार ने जांच के दौरान हेलमेट नहीं पहनने पर पुलिस ने कानून के मुताबिक चालान काटा, लेकिन युवक ने खुदकुशी की कोशिश की. इस बीच पुलिस वालों ने युवक को थाने में बिठाकर उससे पूछताछ की.