ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / bihar / चकाई से मंत्री सुमित कुमार सिंह ने किया नामांकन, पहली बार JDU के...

चकाई से मंत्री सुमित कुमार सिंह ने किया नामांकन, पहली बार JDU के सिंबल पर लड़ रहे चुनाव, सुशासन को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

चकाई विधानसभा सीट से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। 15 वर्षों के लंबे इंतज़ार के बाद मिला टिकट, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आशीर्वाद और जनता के समर्थन के लिए जताया आभार। विकास और सुशासन को आगे बढ़ाने का संकल्प।

18-Oct-2025 08:26 PM

By First Bihar

JAMUI: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का नामांकन चल रहा है। शनिवार को चकाई विधानसभा सीट से मंत्री सुमित कुमार सिंह ने नामांकन दाखिल किया। नॉमिनेशन के दौरान उनके समर्थकों की भारी भीड़ देखी गयी। कचहरी चौक से लेकर जदयू कार्यालय तक करीब एक किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। जिससे यातायात कुछ देर के लिए बाधित हो गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की टीम भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात बहाल करने में लगी थी। जब भीड़ बेकाबू होने लगी तब सुमित सिंह खुद अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील करने लगे। उनकी बातों को सुनने के बाद समर्थक शांत हुए और लोगों को आगे जाने के लिए जगह देने लगे। 


इस दौरान मंत्री सुमित सिंह ने कहा कि आज मेरे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और भावनात्मक दिन है। मेरा यह सौभाग्य है कि चकाई विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) समर्थित जदयू प्रत्याशी के रूप में मैंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। यह अवसर मेरे सार्वजनिक जीवन की एक बड़ी उपलब्धि है— 15 वर्षों के लंबे इंतज़ार के बाद पहली बार टिकट प्राप्त कर नामांकन दाखिल किया है। इस विशेष अवसर को प्रदान करने के साथ-साथ अपना स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद देने के लिए मैं अपने नेता एवं अभिभावक माननीय मुख्यमंत्री श्री Nitish Kumar जी का हृदय से धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताते हुए चकाई की सेवा का अवसर प्रदान किया।


साथ ही, मैं सोनो-चकाई, जमुई सहित पूरे अंग प्रदेश और बिहारवासियों का तहेदिल से आभार प्रकट करता हूँ— आप सभी के अटूट स्नेह, विश्वास और सहयोग ने ही मुझे यहाँ तक पहुँचाया है। आप सभी के प्यार, समर्थन और आशीर्वाद ने मुझे अभिभूत किया है। यह नामांकन सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति की उम्मीद और आकांक्षा का प्रतीक है, जो चकाई को विकास, शिक्षा, रोजगार और समृद्धि की राह पर निरंतर आगे बढ़ते देखना चाहता है। आपका आशीर्वाद और आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूँजी है।


आपके आशीर्वाद और माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के मार्गदर्शन में चकाई को विकास और प्रगति का आदर्श मॉडल बनाएँगे। चकाई के साथ पूरा बिहार विकास, विश्वास और सुशासन की राह पर एनडीए सरकार के अगले अध्याय के लिए तैयार है।

news image