पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
06-Aug-2022 09:31 AM
By Saurav
SITAMARHI: बड़ी खबर बिहार के सीतामढ़ी से आ रही है, जहां कार और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। घटना इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। एक साथ दो मौत के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया है। घटना डुमरा थाना क्षेत्र के लालू यादव चौक के विश्वनाथपुर फोरलेन की है।
सीतामढ़ी नेशनल हाईवे के लालू यादव चौक पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो शख्स को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक डुमरा थाना क्षेत्र के कुम्हरा बिशनपुर में अपनी बेटी के घर कल भैंस खरीदने आए। आज सुबह वह अपने घर लौट रहे थे, तभी विश्वनाथपुर के पास लालू यादव चौक पर कार ने मोटरसाईकिल सवार को कुचल दिया। मृतक की पहचान वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान नही हो पाई है। घटना के बाद कार चालक कार को छोड़कर फरार हो गया है। दुर्घटना के बाद कार अनियंत्रित होके सड़क किराने लुढ़क गई हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनो मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल पर अफरातफरी मची हुई है।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ विश्वनाथपुर फोरलेन पर कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई। घटना डुमरा थाना क्षेत्र के लालू यादव चौक की बताई जा रही है। घटना के वक्त कार विश्वनाथपुर फोरलेन पर जा रही थी। अचानक सामने से आ रही कार बाइक से टकरा गई। सूचना मिलने के बाद धीरे-धीरे लोगों की भीड़ मौके पर इकठ्ठा होने लगी। वहीं, पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कारवाई में जुट गई। घटना के बाद कार पास के झाड़ी में जा गिरी। वहीं, घटनास्थल पर हड़कंप मच गया है।