नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश MBA की फीस के लिए बेची किडनी… 9 लाख का वादा, 60 लाख का खेल, एक झगड़े ने खोला खौफनाक रैकेट नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी
07-Dec-2025 06:21 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के बक्सर जिले के तिलक राय के हाता थाना क्षेत्र के बड़का राजपुर गांव में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हलवाई का काम करने वाले जितेन्द्र साह के फिनो बैंक खाते में अचानक 600 करोड़ रुपये से अधिक की रकम दिखाई देने लगी।
जितेन्द्र साह सुबह रोजमर्रा के खर्च के लिए सिर्फ 100 रुपये निकालने गांव में स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे थे। पासबुक अपडेट के दौरान जब खाते में अरबों रुपये दिखे, तो वह हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि उनके खाते में पहले केवल 478 रुपये 20 पैसे ही जमा थे।
सीएसपी संचालक से जानकारी मिलने के बाद उन्होंने कई बार बैलेंस चेक कराया, लेकिन हर बार वही भारी-भरकम राशि दिखाई दी। इस अप्रत्याशित घटना की जानकारी मिलते ही जितेन्द्र ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी सक्रिय हो गई।
थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि यह मामला तकनीकी गड़बड़ी, बैंकिंग त्रुटि, या किसी साइबर फ्रॉड से जुड़ा हो सकता है। खाताधारक को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ साइबर थाना भेजा गया है, जहां बैंक अधिकारियों और साइबर विशेषज्ञों की टीम जांच कर रही है कि यह रकम कहां से और किस प्रक्रिया के अंतर्गत खाते में पहुंची।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं किसी गिरोह द्वारा अवैध धनराशि को खाते में भेजकर काला धन खपाने की कोशिश तो नहीं की गई। इधर, गांव में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। लोग आश्चर्यचकित हैं कि एक साधारण मजदूरी करने वाले व्यक्ति के खाते में इतनी बड़ी धनराशि आखिर कैसे पहुंच गई।