बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका
03-Mar-2021 04:12 PM
SUPAUL: इस वक्त की बड़ी खबर सुपौल से आ रही है जहां सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि सुपौल से मरौना जा रही बस भलुवाही बांध से 20 फीट नीचे पलट गई। जिसके बाद अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया है। घटना मरौना थानाक्षेत्र के रहतो गांव की बतायी जा रही है। ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
सुपौल से मरौना जा रही पवन ट्रैवेल की बस भलुवाही बांध से 20 फीट नीचे पलट गई। जिसमें 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वही दर्जनो लोग घायल हो गए। मृतक में 2 बच्चा और एक महिला शामिल हैं। बस दुर्घटना की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई हजारों की संख्या में आस-पास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है।
थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि मरौना थाना के रहतो गांव के पास सुपौल की तरफ से एक यात्री बस आ रही थी और विपरीत दिशा से एक बाइक पर सवार तीन लोग आ रहे थे तभी बांध पर रास्ता सकरा होने के कारण बाइक सवार को बचाने की कोशिश में बस भलुवाही बांध से 20 फीट नीचे पलट गई। इस दौरान बाइक सवार भी चपेटे में आ गया। बाइक सवार एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गयी जबकि बस सवार एक यात्री की भी इस हादसे में मौत हो गयी। इस हादसे में घायल दर्जनों यात्रियों को इलाज के लिए निर्मली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।