ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज

Home / bihar / Bihar News: होली से पहले BSRTC चलाएगी 149 नई डीलक्स बसें, बिहार से...

Bihar News: होली से पहले BSRTC चलाएगी 149 नई डीलक्स बसें, बिहार से दिल्ली और पंजाब से लेकर इन 9 राज्यों का सफर होगा आसान

Bihar News: होली से पहले BSRTC ने 149 नई डीलक्स बसें शुरू करने का निर्णय लिया है. एसी और नॉन-एसी बसें अंतरराज्यीय और लंबी दूरी के यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाएंगी.

11-Jan-2026 01:31 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार में सार्वजनिक परिवहन को और अधिक आधुनिक और प्रभावी बनाने के लिए बिहार स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ने होली से पहले 149 नई डीलक्स बसों का परिचालन शुरू करने का फैसला किया है। इन बसों में 75 एसी डीलक्स और 74 नॉन-एसी डीलक्स बसें शामिल हैं, जो यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराएंगी।


नई एसी डीलक्स बसों का मुख्य ध्यान अंतरराज्यीय मार्गों पर होगा। ये बसें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल समेत कुल 9 राज्यों के लिए संचालित की जाएंगी। इसके साथ ही बिहार के भीतर लंबी दूरी की यात्राओं के लिए भी नई एसी बस सेवा शुरू करने की योजना बनाई गई है, ताकि प्रदेशवासियों का सफर और भी सुगम हो सके।


परिवहन और ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार ने कहा कि घाटे वाले रूटों की पहचान कर वहां बस परिचालन बंद किया जाएगा। इन रूटों पर बहाल बसों को नई बसों के साथ बेहतर रूट प्रबंधन के तहत समायोजित किया जाएगा, जिससे संसाधनों का अधिकतम उपयोग हो और परिचालन अधिक प्रभावी बन सके।


अंतरराज्यीय बस परिचालन की प्रक्रिया को भी सरल और तीव्र बनाने की कोशिश की जा रही है। उत्तर प्रदेश के लिए पुराने रूट परमिट का नवीनीकरण चल रहा है, जबकि दिल्ली के लिए नए रूटों की सूची अंतिम चरण में है। पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल के साथ पहले ही एमओयू हो चुके हैं।


परिवहन मंत्री ने यह भी सुनिश्चित किया कि बसों के परिचालन से पहले सभी रूटों को अधिसूचित किया जाए, ताकि परिचालन में किसी भी प्रकार की देरी न हो। इस संदर्भ में 7-8 जनवरी को दिल्ली में संबंधित राज्यों के परिवहन मंत्रियों के साथ बैठक भी प्रस्तावित है।


वर्तमान में BSRTC के बेड़े में 884 बसें हैं, जो हर साल लगभग 3 करोड़ यात्रियों को सेवा देती हैं। नई बसों के जुड़ने से बिहार में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और मजबूत होगी और त्योहारों के दौरान यात्रियों को विश्वसनीय तथा सुरक्षित सेवा प्राप्त होगी।