प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर
20-Dec-2025 01:13 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) अपनी अनोखी घटनाओं के लिए अक्सर चर्चा में रहता है, लेकिन इस बार स्नातक सेमेस्टर-2 (सत्र 2024-28) की परीक्षा की कॉपियों ने शिक्षकों के होश उड़ा दिए हैं। उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहे परीक्षक उस समय दंग रह गए जब उन्होंने कॉपियों में उत्तर की जगह शादी की मिन्नतें, रिश्वत का लालच और प्रेम पत्र लिखे देखे।
विश्वविद्यालय की इस परीक्षा में एक छात्र ने भावनात्मक कार्ड खेलते हुए कॉपी में लिखा, "गुरुजी, आपने पास नहीं किया तो मेरी शादी नहीं होगी। मेरी शादी की उम्र भी हो गई है। अगर आप मुझे पास कर देते हैं, तो गुरु दक्षिणा में आपको मिठाई खिलाऊंगा।" छात्र की यह गुहार सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। शिक्षक हैरान हैं कि छात्र पढ़ाई की जगह शादी की चिंता में डूबे हैं।
छात्रों की लापरवाही और ज्ञान का स्तर इस कदर गिरा हुआ है कि एक छात्र ने प्रश्न के उत्तर में भारी ब्लंडर कर दिया। 'पद्मावत' के लेखक (मलिक मोहम्मद जायसी) का नाम पूछे जाने पर छात्र ने देश के प्रथम राष्ट्रपति 'डॉ. राजेंद्र प्रसाद' का नाम लिख दिया। इतना ही नहीं, एक अन्य छात्र ने तो उत्तर पुस्तिका को ही प्रेम पत्र में बदल दिया और उसमें "आई लव यू पूजा" लिख डाला।
कॉपियों की जांच कर रहे परीक्षकों का कहना है कि इस तरह के अतरंगी जवाब उन छात्रों की कॉपियों में अधिक मिल रहे हैं, जिनका मुख्य विषय (Honours) हिंदी नहीं है। एक परीक्षक ने बताया कि छात्र उत्तर लिखने के बजाय पास करने के लिए इमोशनल ब्लैकमेलिंग का सहारा ले रहे हैं। मिठाई देने का वादा और निजी जीवन की दुहाइयां देना अब कॉपियों में आम बात हो गई है।
यह घटना न केवल छात्रों की गंभीरता पर सवाल उठाती है, बल्कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली की उस स्थिति को भी दर्शाती है जहां छात्र बिना तैयारी के परीक्षा हॉल में पहुंच रहे हैं।विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए यह एक चुनौती है कि कैसे इन विसंगतियों को दूर किया जाए और परीक्षा की शुचिता बनाए रखी जाए। फिलहाल, इन अतरंगी उत्तरों वाली कॉपियों ने बिहार के शिक्षा जगत में एक नई बहस छेड़ दी है।