वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
29-Jul-2020 08:48 AM
PATNA : राजधानी पटना में कोरोना संक्रमण फैसने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. मंगलवार को एक बार फिर से पटना के तीन बड़े सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर पॉजिटिव पाए गए. एनएमसीएच, पीएमसीएच और आईजीआईएमएस के डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. तीन डॉक्टरों के अलावे 19 मेडिकल स्टाफ संक्रमित पाए गए हैं .साथ ही साथ बीपीएससी के एक सदस्य और जमुई के एसडीओ की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है.
राजधानी पटना में हर दिन कोरोना वारियर्स संक्रमित मिल रहे हैं. पीएमसीएच में एनेस्थीसिया विभाग के एक से डॉक्टर मंगलवार को पॉजिटिव हो गए . आईजीआईएमएस में 1 डॉक्टर और 17 मेडिकल स्टाफ के साथ-साथ उनके परिजन भी पॉजिटिव पाए गए हैं वहीं 3 मरीज भी संक्रमित पाए गए हैं जिनका इलाज पहले से चल रहा था .जबकि एनएमसीएच में 2 डॉक्टर और एक नर्स संक्रमित पाए गए हैं. एनएमसीएच के जो डॉक्टर संक्रमित पाए गए हैं वह नेत्र रोग विभाग के हैं.
पटना में मंगलवार को 409 नए कोरोना संक्रमित मिले, जिसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7394 पर पहुंच गया है. पटना के सिविल सर्जन भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जिसके बाद से वे होम आइसोलेशन में चले गए हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में राज्य में 1376 संक्रमित कोरोना वायरस को हराने में सफल हो गए हैं.