ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / bihar / BPSC 70वीं मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी, 5,401 अभ्यर्थी हुए सफल

BPSC 70वीं मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी, 5,401 अभ्यर्थी हुए सफल

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल 5,401अभ्यर्थी सफल हुए हैं। सफल उम्मीदवारों का साक्षात्कार जल्द आयोजित किया जाएगा।

16-Dec-2025 07:18 PM

By First Bihar

PATNA: पटना से बड़ी खबर आ रही है, जो बिहार लोक सेवा आयोग से जुड़ी हुई है। BPSC ने 70वीं मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसमें 5401 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। अब सफल हुए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। 


जिसका आयोजन बहुत जल्द किया जाएगा। मेंस का रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपना-अपना रिजल्ट चेक करने में लगे हैं। जो सफल हुए हैं उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है।


 बता दें कि कुल 2035 पदों के लिए 25 से 20 अप्रैल 2025 को मुख्य (लिखित) परीक्षा पटना स्थित 32 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जिसमें 20,034 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। मेंस का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। जिसमें 5 हजार 401 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। 


अब सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होना पड़ेगा। इंटरव्यू के बाद अंतिम रिजल्ट का प्रकाश किया जाएगा। इंटरव्यू 120 अंकों का होगा। मेंस के 900 और इंटरव्यू के 120 अंकों को मिलाकर कुल 1020 अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in/ पर जाकर मेंस का रिजल्ट देख सकते हैं।